{"_id":"628e81ac24fba35a346d39bd","slug":"dispute-between-electric-workers-and-consumers-city-news-mbd429285717","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे क्षेत्र में चेकिंग करने का आरोप, विद्युत जेई और उपभोक्ताओं के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे क्षेत्र में चेकिंग करने का आरोप, विद्युत जेई और उपभोक्ताओं के बीच मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। एफसीआई गोदाम के निकट रामेश्वर कॉलोनी में बिजली चेकिंग के दौरान बिजली विभाग की टीम और उपभोक्ताओं के बीच मारपीट हो गई। टीम पर बिना अनुमति के उपभोक्ता के घर में घुसकर वीडियो बनाने के आरोप लगाए गए हैं। लोगों का कहना है कि पूछने पर जेई और उनकी टीम ने आईडी भी नहीं दिखाई। उल्टा बिजली चोरी का आरोप लगाकर रुपयों की मांग करने लगे। वहीं जेई ने उपभोक्ताओं पर चेकिंग का विरोध करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
घटना बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे की है। जेई संदीप कुमार यादव और उनकी टीम ने लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मझोला थाने में तहरीर दी है। जेई का कहना है कि उपभोक्ताओं ने विद्युत चेकिंग में बाधा डाली विद्युतकर्मियों के मोबाइल छीनकर तोड़ दिए और आईडी भी छीन ली। दूसरी ओर रामेश्वर कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि उनके क्षेत्र की विद्युत सप्लाई मंडी समिति बिजलीघर से है, जिसके जेई ब्रजेश कुमार हैं। उपभोक्ता मुकेश राघव का कहना है कि जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों से उनके परिवार की रंजिश चल रही है। रंजिश रखने वाले लोग विद्युत निगम में संविदा पर तैनात हैं। उन्हीं की झूठी शिकायत पर दूसरे क्षेत्र के जेई अचानक चेकिंग करने पहुंच गए। मीटर घर के बाहर लगा था, इसके बावजूद घर में घुस गए। बिजली चोरी का आरोप लगाकर 20 हजार रुपये की मांग की। इसका विरोध करने पर मारपीट हुई। मझोला थाना प्रभारी का कहना है कि जेई की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। उपभोक्ता पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे थे। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
रामेश्वर कॉलेनी का कुछ हिस्सा मझोला रोड से सटा है। इस क्षेत्र में दिल्ली रोड बिजलीघर से सप्लाई है। जई संदीप कुमार यादव अपने क्षेत्र में ही चेकिंग के लिए गए थे। उपभोक्ता अपने बचाव के लिए झूठ बोल रहे हैं। मेडिकल कराने के बाद मारपीट करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
- उदयभान साहू, उपखंड अधिकारी विद्युत निगम