{"_id":"6229037dd323b53ad674daa6","slug":"dispute-between-drivers-and-conductors-city-news-mbd421131680","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियां बैठाने के विवाद में रोडवेज के ड्राइवर ने कंडक्टर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियां बैठाने के विवाद में रोडवेज के ड्राइवर ने कंडक्टर को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। रोडवेज बस में सवारियां बैठाने को लेकर दो बसों के ड्राइवरों और कंडक्टरों का आपस में विवाद हो गया। मामले के तूल पकड़ने पर डिपो से कंडक्टर अपने घर के लिए रवाना हुआ। इस पर दूसरी बस के ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ कंडक्टर पर हमला कर दिया। हमले में कंडक्टर परवेज को काफी चोटें आई हैं। उन्होंने घटना के बाद पीतलनगरी बस डिपो पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
ड्राइवर नरेंद्र सिंह मुरादाबाद डिपो में कार्यरत हैं। जबकि पीड़ित कंडक्टर परवेज पीतलनगरी डिपो के हैं। बुधवार को दोनों अपने अपने डिपो से बरेली के लिए बसें लेकर रवाना हुए थे। दोपहर में बरेली से दोनों बसों को वापस मुरादाबाद पहुंचाना था। ऐसे में दोनों के स्टाफ पहले सवारियां भरने की जुगत में लगे थे। इसी को लेकर ड्राइवरों और कंडक्टरों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि मुरादाबाद डिपो की बस के ड्राइवर नरेंद्र सिंह ने पीतलनगरी डिपो की बस के कंडक्टर को मुरादाबाद पहुंचकर जवाब देने की धमकी दी। कंडक्टर ने बताया कि शाम को उन्होंने डिपो में बस खड़ी कर दी। करीब सात बजे अपने घर कुंदरकी जाने के लिए चंदौसी वाली बस में बैठ गए। हनुमान मूर्ति तिराहा पर अपने साथियों को लेकर आरोपी ड्राइवर नरेंद्र भी उसी बस में चढ़ गए। उन्होंने कंडक्टर को बुरी तरह पीटा। इसके बाद मामले की शिकायत पीतलनगरी डिपो के प्रबंधन तक पहुंचाई गई है। पीड़ित कंडक्टर का कहना है कि एआरएम छुट्टी पर हैं। इसलिए स्टेशन इंचार्ज के कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है।