फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dispute between brothers, six injured

सगे भाईयों में आपसी बंटवारे को लेकर जमकर मारपीट और पथराव, आधा दर्जन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
dispute between brothers, six injured
पाकबड़ा। जमीन बंटवारे के विवाद में शनिवार को दो सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्ष से कई लोगों ने घर की छतों से पथराव शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को हालात काबू करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ीं। पुलिस ने लाठी चलाकर कर हमलावरों को तितर बितर किया। मारपीट में दोनों पक्ष से घायल छह लोगों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन

क्षेत्र के डींगरपुर रोड स्थित एक धर्मकांटे के सामने सगे भाई इकबाल और अबरार रहते हैं। दोनों के बीच काफी समय से जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर को इकबाल पक्ष ने विवादित जमीन की दीवार तोड़ दी। अबरार ने दीवार तोड़ने का विरोध किया। इसके बाद तो दोनों के बीच गाली गलौज होने लगी। थोड़ी ही देर में दोनों भाइयों के परिवार आमने सामने आ गए। दोनों के बीच लाठी डंडे चलने लगे। इस दौरान दोनों पक्ष के परिवार वाले छतों पर चढ़ कर एक दूसरे के ऊपर पथराव करने लगे। पथराव के ईट पत्थर आसपास के घरों में जाने लगे तो लोगों ने सूचना पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने पथराव कर रहे लोगों को लाठी भांज कर वहां से खदेड़ दिया। इस पथराव में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। झगड़े में एक पक्ष के अबरार, शमीम, उवैस, अब्दुल्ला और दूसरे पक्ष से इकबाल व एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया की दो सगे भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट हुई थी। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed