फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Disagreement over possession of land

नगर निगम की बेशकीमती नर्सरी की जमीन के कब्जे को लेकर हंगामा

Tue, 06 Mar 2018 02:18 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Mar 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
 Disagreement over possession of land
जमीन पर कब्जे को लेकर हंगामा - फोटो : net image
सिविल लाइन स्थित नर्सरी की बेशकीमती जमीन पर मालिकाना हक को लेकर नगर निगम और दूसरे पक्ष के बीच हंगामा और जमकर नारेबाजी हुई। कुछ ही देर में घटना स्थल पर नगर आयुक्त और महापौर भी पहुंच गए। डीएम और और एसएसपी को भी पूरी जानकारी देे दी गई। दोपहर से शाम चार बजे तक कर्मचारियों की संख्या बढ़ती गई और हंगामा होता रहा।  सफाई कर्मचारी गेट के बीच में खड़े हो गए। जिसकी वजह से पुलिस कब्जा दिलाने की कार्रवाई नहीं कर सकी और लौट गई।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर नगर निगम स्वच्छता सहयोग संघ के नेता ओमीचंद ने अपने दर्जनों साथियों के साथ उक्त भूमि पर  डेरा डाल दिया है। अपर नगर आयुक्त एसके श्रीवास्तव का कहना है कि सिविल लाइन क्षेत्र में नगर निगम नर्सरी नजूल की करीब 22 करोड़ रुपये की 22 सौ वर्ग गज भूमि है। इस पर कब्जा लेने के लिए सोमवार दोपहर केंद्रीय पुलिस चिकित्सालय निवासी रणवीर सिंह रावत, अनिल शंखधार और आबिद अली पुलिस फोर्स तथा अपने अधिवक्ताओं के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


इस सूचना के मिलते ही अपर नगर आयुक्त एस के श्रीवास्तव, नगर निगम के अधिवक्ता अनिल भटनागर और निगम के सैकड़ों कर्मचारी पहुंच गए। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि विपक्षियों ने फर्जी कागजात तैयार कर इस जमीन को अपने ही एक साथी केनाम दान दिखाकर न्यायालय में अभियोग डाल दिया। निगम को इनकी भनक तक नहीं लगने दी गई। जिसकी वजह से अदम पैरवी में एक पक्षीय निर्णय  हो गया।  सोमवार को इसकी जानकारी हुई तो नगर आयुक्त और महापौर ने अधिवक्ताओं का पैनल बना दिया है। इस मामले में निचली अदालत के निर्णय के खिलाफ  हायर कोर्ट में अपील की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed