फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DIG did public relations for peace in the city

शहर में अमन शांति के लिए डीआईजी ने किया जनसंपर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
DIG did public relations for peace in the city
मुरादाबाद। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद बीते शुक्रवार जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर उमड़ी भीड़ जैसा माहौल दोबारा न हो इसके मद्देनजर डीआईजी शलभ माथुर ने मंगलवार रात गलशहीद क्षेत्र में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

डीआईजी ने क्षेत्र के गण्यमान्य और संभ्रांत लोगों से मिलकर शहर में अमन शांति बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद युवा किसी प्रकार का प्रदर्शन या हंगामा न करें इसके लिए समाज के बड़े बुजुर्ग आगे आकर युवाओं को समझाएं। ईदगाह में डीआईजी ने लोगों से मिलकर उनकी शिकायतें सुनीं और उन्हें कानून हाथ में नहीं लेने की नसीहत दी। युवाओं से अपील की कि वह किसी के बहकावे में नहीं आएं और अपने कॅरियर पर ध्यान दें। इसके बाद उन्होंने गलशहीद थाने में एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ कटघर अनूप सिंह और सीओ कोतवाली महेश चंद्र गौतम के साथ बैठक कर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को अपने इलाके में लोगों से संवाद कर शहर में शांति अमन बनाए रखने में सहयोग लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed