फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dig aand sp moved in city

डीआईजी, एसएसपी ने शहर में की पैदल गश्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
dig aand sp moved in city
मुरादाबाद। कानपुर में हिंसा के बाद से शहर में शांति व सुरक्षा बनाए रखने को लेकर डीआईजी शलभ माथुर तथा एसएसपी हेमंत कुटियाल ने पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर, एसएसपी हेमंत कुटियाल, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार ने रविवार देर शाम पैदल मार्च कर शहर में शांति व सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया। कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जगाने के लिए प्रमुख मार्गों, बाजारों में पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, किसी तरह की कोई सूचना मिलने पर प्रशासन को बताने की अपील की। एसएसपी के निर्देश पर जिले के थाना प्रभारियों ने भी पुलिसबल के साथ अपने-अपने क्षेत्र के आम जन में सुरक्षा की भावना जागृत करने, अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पैदल गश्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed