फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dhanteras market in full swing at moradabad

बर्तन बाजार चमका, सराफा भी खनका, करोड़ों की हुई खरीदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
dhanteras market in full swing at moradabad
मुरादाबाद के मंडी चौक का बाजार - फोटो : CITY
मुरादाबाद। धनतेरस के बाजार में इस बार ग्राहकों ने खूब धनवर्षा की। हर उत्पाद के बाजार सजे रहे। लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार जमकर खरीदारी की। बर्तन बाजार आधी रात तक खुला रहा। सराफा कारोबार में भी पहले जैसी खनक लौटी। इस बार चांदी की खूब मांग रही। पीतल के डेकोरेटेड आइटमों की गिफ्ट के तौर पर खूब खरीदारी हुई। ज्वैलरी के अलावा कपड़ा, इलैक्ट्रिक और इलेक्ट्रिॉनिक्स बाजार मेें भी बूम रहा। ऑटोमोबाइल सेक्टर में थोड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिला। जहां दोपहिया वाहनों की बिक्री कम रही, वहीं चौपहिया वाहनों की खरीदारी में ज्यादा रुचि दिखाई दी। अनुमानित तौर पर करीब 450 करोड़ रुपये का कारोबार इस बार हुआ है।
विज्ञापन

किस बाजार में कितनी अनुमानित बिक्री
आटोमोबाइल 150 करोड़
सराफा 100-125 करोड़
बर्तन बाजार 50-70 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक्स 50 करोड़
मिठाई-ड्राईफ्रूट् 50 करोड़
कपड़ा-रेेडीमेड 50 करोड़
स्टील, पीतल के नक्काशी वाले बर्तनों की मांग रही
मद्रास स्टील के अलावा पीतल बर्तनों की भी अच्छी खरीदारी हुई। अमरोहा गेट, लाइनपार, सिविल लाइंस गंज बाजार, गुरहट्टी में आधी रात तक दुकानें खुलीं। लोगों ने ब्रांडेड कंपनियों के हॉटकेस, बोतल, नॉनस्टिक बर्तनों पर भरोसा अधिक दिखाया। मुरादाबादी पीतल की नक्काशी वाले बर्तन और शोपीस गिफ्ट के लिए खरीदे गए।
विज्ञापन

दुपहिया में कम, चार पहिया वाहनों का अधिक क्रेज
ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस बार दुपहिया वाहनों की बिक्री कम रही। बाइक कंपनी के शोरूम संचालक राकेश गुप्ता ने बताया कि उनके और उनके छह सब डीलर्स के यहां करीब 150 बाइक की बिक्री हुई। इस बार ग्रामीण खरीदारी कम होने से पहले से 30 प्रतिशत कम काम रहा है। बाइक से अधिक स्कूटी बिकी हैं। कार शोरूम संचालक अमित कुमार के अनुसार इस बार मुरादाबाद में उनके शोरूम पर 80 गाड़ियां बिकी हैं। जबकि मुरादाबाद, अमरोहा, संभल और रामपुर में मिलाकर करीब 600 से अधिक गाड़ियां उनकी कंपनी के सभी डीलर्स के यहां बिकी हैं। विभिन्न कंपनियों के करीब 1500-1800 कारों की बिक्री का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलईडी वॉल लैंप और पंखों की भी खूब बिक्री
बुध बाजार, गंज, गुरहट्टी, लाइनपार सहित इलेक्ट्रिक दुकानों पर काफी भीड़ थी। दीपावली के डेकोरेटेड आइट्म्स में नाइट लैंप, वॉल लैंप्स स्टेचू लाइट की खूब बिक्री हुई। व्यापारी कुणाल कुुमार के अनुसार इस बार एलईडी लाइट वॉल लैंप के अलावा पंखे भी काफी बिके। मोटे तौर पर जिले में 50 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
चांदी के बर्तन सिक्के और मूर्तियों की खूब मांग रही
सराफा बाजार में इस बार सबसे अधिक बूम रहा। मंडी चौक सराफा कमेटी के सचिव नितिन रस्तोगी ने कहा कि इस बार लोगों ने काफी उत्साह से खरीदारी की। चांदी के बर्तनों की काफी मांग रही। चांदी के सिक्के और लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं की अच्छी मांग रही। छोटे आइटम अधिक बिके। इस बार सराफा बाजार में 100-125 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
बच्चों के सूट, लेडीज ड्रेस की रही खूब डिमांड
दीपावली पर कपड़ा बाजार में भी अच्छा कारोबार हुआ। रेडीमेड आइटम अधिक बिके। बच्चों के सूट, टीशर्ट और जींस के अलावा लेडीज लाचा, और लॉन्ग सूट की अच्छी डिमांड रही। बैड शीट, कंबल और ऊनी बैडशीट, पिलोकवर पैक और कंबल के गिफ्ट पैक भी बिके हैं।
खूब हुई मिठाई, ड्राइफ्रूट्स की बिक्री
दीपावली पर इस बार मिठाई की खूब बिक्री हो रही है। पिछले साल कोरोना की वजह से अधिक बिक्री नहीं हुई थी लेकिन इस बार दुकानों पर भीड़ रही। पैकिंग मिठाई और ड्राइफ्रूट्स को लोग गिफ्ट देने के लिए खरीद रहे हैं। कुछ कंपनियों ने स्कीम भी निकाली है। शॉपिंग मॉल्स में ऑफर के कारण भी काफी भीड़ रही और इनकी बिक्री हुई। करीब 70 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है।

लाखों की झाड़ू बिकी
धनतेरस पर झाड़ू की खरीददारी को शुभ माना जाता है। लगभग हर घर में नई झाड़ू की खरीद होती है। इसलिए लोगों ने झाड़ू भी खूब खरीदी। बर्तनों की खरीदारी करने आए लोग अपने घरों पर झाड़ू भी खरीदकर ले गए। करीब 50 लाख से अधिक की झाड़ू बिकने का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed