{"_id":"694b01750ea7c4fb2502de67","slug":"dhampur-team-defeated-hamirpur-team-in-kabaddi-kanth-news-c-277-1-smbd1007-111737-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कबड्डी में धामपुर की टीम ने हमीरपुर की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कबड्डी में धामपुर की टीम ने हमीरपुर की टीम को हराया
Wed, 24 Dec 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
कांठ। छजलैट क्षेत्र के गांव सलावा में चल रही सलावा कबड्डी प्रतियोगिता में धामपुर की टीम ने हमीरपुर की टीम को हराकर प्रतियोगिता को अपने नाम किया। यहां विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत उमरी कलां के चेयरमैन हाजी मोहम्मद उस्मान अली ने फीता काटकर किया था। सोमवार की रात प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डीएम एकेडमी धामपुर बिजनौर और गांव हमीरपुर की टीमों के बीच कराया गया। परिणाम स्वरूप डीएम एकेडमी की टीम ने कबड्डी में हमीरपुर की टीम को 30-12 के अंतर से हराकर जीत हासिल की। समापन कार्यक्रम में पहुंची मुख्य अतिथि सपा सांसद रूचि वीरा और युवा समाज सेवी सैय्यद मोअज्जम अली उर्फ आजम उमरी कलां ने संयुक्त रूप से विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार देते हुए सम्मानित किया। सांसद ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से प्रतिभाएं निखरती हैं, युवाओं को ऐसे आयोजनों में अवश्य ही भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर एआईएमआईएम नेता जुल्फिकार अहमद ठेकेदार, जिला पंचायत सदस्य पति डॉ. रिजवान, कांग्रेस नेता फिरोज अनवर, अंश विश्नोई, शिवम विश्नोई, वंश विश्नोई, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जियाउल्लाह चौधरी, रियासत हुसैन सलमानी, खुशनुद, महमूद आदि रहे।