फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DGP

जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें : डीजीपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
DGP
DGP
मुरादाबाद। डीजीपी ने दूसरे दिन मंडल के पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस अकादमी में बैठक कर कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और अपराध पर अंकुश बनाए रखने के लिए कहा। अपराधियों की नियमित निगरानी कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में मौजूद एसपी, सीओ, एसएचओ, एसओ को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस अकादमी में स्थित मॉडल पुलिस थाना के सामने उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ रुद्राक्ष का पौधरोपण किया। इसके बाद ग्रीन मिडोस स्कूल के जूनियर सेक्शन में प्ले ग्रुप, पार्क का उद्घाटन किया। सीनियर सेक्शन में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। यहां स्कूली बच्चों को डीजीपी ने चॉकलेट भी बांटी। इसके बाद पुलिस अकादमी में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों को ट्रेनिंग के संबंध में जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि ट्रेनिंग सही तरीके से पूरी करें, ताकि नौकरी के दौरान आने वाली चुनौतियों से आसानी से निपटा जा सके। इस दौरान डीजी ट्रेनिंग सुजान वीर सिंह, एडीजी पुलिस अकादमी राजीव कृष्णा, एडीजी पीटीसी बृजराज मीणा, एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र, आईजी पीएसी अमित चंद्रा, आईजी रमित शर्मा, एसएसपी अमित पाठक, एसपी रामपुर अजय पाल शर्मा, एसपी अमरोहा विपिन ताड़ा, एसपी संभल यमुना प्रसाद, एसपी बिजनौर संजीव त्यागी, एसपी सिटी अंकित मित्तल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
मुरादाबाद। डीजीपी ने बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक संध्या रावत को 1385 प्रकरणों में आपसी समझौता कराकर बिखरे परिवार को पुन: बसाने के लिए सम्मानित किया गया। नारी उत्थान केंद्र के अंतर्गत पैरवी सेल के प्रभारी नीरज तोमर को महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में पैरवी कर आरोपियों को न्यायालय से सजा दिलाने के लिए सम्मानित किया। सीसीटीएनएस सेेल के कंप्यूटर आपरेटर मनीष उपाध्याय को विभिन्न रैंक के पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग देने और आनलाइन केस डायरी काटे जाने में प्रदेश में जनपद मुरादाबाद को प्रथम स्थान दिलाने में सम्मानित किया गया। कंप्यूटर आपरेटर अमित सिंह द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों का समय पर निस्तारण करने और जन शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात आरक्षी राहुल उपाध्याय द्वारा जनता की समस्याओं के निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवांस ट्रेनिंग, वर्चुअल क्लासरूम से दे रहे प्रशिक्षण
मुरादाबाद। डीजीपी ने कहा कि प्रशिक्षण हमारी प्राथमिकता है। हमने प्रशिक्षण को एडवांस किया है। वर्चुअल क्लास रूम के जरिए प्रशिक्षण पूरे देश में हमने शुरू किया। पिछले साल प्रशिक्षण मुख्यालय में जाकर पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल क्लासरूम का उद्घाटन किया। जिससे 28 हजार रिक्रूट को संबोधित किया गया है। फोरेंसिक लैबोरेट्रीज में संसाधन बढ़ाए गए हैं। 75 हजार जवानों को इस साल रिक्रूट किया है। 23 हजार रिक्रूट दिसंबर में ट्रेनिंग खत्म कर लेंगे, 18 हजार पीएसी को प्रशिक्षण देंगे। डीजी ट्रेनिंग सुजान वीर सिंह, एडीजी राजीव कृष्णा ने व्यापक कार्य योजना तैयार है। प्रशिक्षण को सार्थक, सकारात्मक, परस्पर संवादात्मक बनाया जाएगा। प्रशिक्षण का हर पुलिसकर्मी के जीवन में बहुत महत्व है। दो नए प्रशिक्षण संस्थान जालौन और सुल्तानपुर में इस साल खोले गए हैं।

डीएनए को लेकर चिंतित
मुरादाबाद। कई मामलों में डीएनए की जांच रिपोर्ट आने में काफी लंबा वक्त लगता है। जिसको लेकर डीजीपी ने भी चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट जल्दी आए, इसको लेकर प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed