फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Development work without discrimination in Yogi government: Jaiveer Singh

योगी सरकार में बिना भेदभाव विकास कार्य : जयवीर सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Development work without discrimination in Yogi government: Jaiveer Singh
मूंढापांडे(मुरादाबाद)। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने 26.11 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में बिना भेदभाव के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। आंकड़ों के अनुसार इसमें अल्पसंख्यक वर्ग ज्यादा लाभान्वित हो रहा है।
विज्ञापन



पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रामपुर रोड स्थित आरकेडिया ग्रीन पर परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम समाप्त करने के बाद कहा कि पहले सपा में सरकार में गुंडे माफिया का बोलबाला था। योगी सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति से गुंडे माफिया का साम्राज्य खत्म करने का काम किया है। राशन, आवास सहित तमाम कल्याणकारी योजनाओं से भ्रष्टाचार मुक्त कर उचित पात्रों को लाभ दिया जा रहा है। कुंदरकी के लोगों ने जाति धर्म से हटकर विकास के लिए उप चुनाव में इतिहास रचा है। 2027 विधान सभा चुनाव में परचम लहराएगा। क्योंकि विधायक रामवीर सिंह ने मुख्यमंत्री के सहयोग से विकास कार्यों कराने जुटे हैं। उन्होंने कुंदरकी ईधनपुर महादेव मंदिर सहित अन्य कार्यों के लिए 4.72 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही 3.33 कडोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया। इसके रामपुर के लिए 331.76 लाख के कार्यों का लोकार्पण और 98 लाख के कार्यों का शिलान्यास, अमरोहा 46.2 लाख के कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कुंदरकी क्षेत्र के महादेव मंदिर जैतपुर विसाहट, महादेव मंदिर गोट, ईदगाह दौलरा तथा कुंदरकी नगर पंचायत में ईदगाह के सौंदर्य करण एवं चारदीवारी आदि विकास कराने की घोषणा की है। इस बीच विधायक रामवीर सिंह ने क्षेत्र मेंं कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, विधायक राजीव तरारा, भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, ब्लाॅक प्रमुख डाॅ. नवदीप यादव, गुलाम जिलानी, परमेश्वर सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed