फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Deputy CMO seals quack's hospital

Moradabad News: डिप्टी सीएमओ ने झोलाछाप का अस्पताल किया सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Deputy CMO seals quack's hospital
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर काशीपुर रोड स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में डिप्टी सीएमओ डॉक्टर संजीव बेलवाल ने निरीक्षण किया। अस्पताल बिना पंजीकरण के चल रहा था। वहां बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण और फायर सेफ्टी के कोई इंतजाम नहीं थे। निरीक्षण के दौरान कोई प्रशिक्षित डॉक्टर या स्टाफ भी मौके पर नहीं मिला।
विज्ञापन


इस पर डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल के तहत एक शिकायत प्राप्त हुई थी। इसमें लाइफलाइन अस्पताल के संचालक डॉक्टर मुशाहिद पर लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने का आरोप लगा था और जांच कर कार्रवाई की अपील की गई थी। शिकायत पर डिप्टी सीएमओ अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। अस्पताल में 14 बेड मिले जिनमें से नौ पर मरीज भर्ती थे। अस्पताल में एक मेडिकल स्टोर भी संचालित था, जहां से एलोपैथी की दवाएं जब्त की गईं। डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए मूंढापांडे थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article