फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dengue confirmed in 18 people including two elderly people

डेंगू के 18 मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in 18 people including two elderly people
मुरादाबाद। जिले में डेंगू के मरीजों का मिलना जारी है। दो बुजुर्गों समेत 18 और लोगाें में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें दो को छोड़कर बाकी 16 मरीज शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। सर्वाधिक चार केस जामा मस्जिद इलाके में मिले। वहीं सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के 452 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में डेंगू और बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मरीज कम होने की बजाय बढ़ते ही जा रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में डेंगू और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रहती है। बुधवार को निजी लैब से आई रिपोर्ट में 18 लोग डेंगू पीड़ित पाए गए। इसमें सात वर्षीय मासूम और 88 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। डेंगू के सोलह केस शहर में मिले हैं। सबसे अधिक चार मरीज जामा मस्जिद में पाए गए। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 918 हो गई है। दूसरी ओर जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी की ओपीडी में मंगलवार को 452 मरीज बुखार के मिले।
विज्ञापन

यहां मिले डेंगू के केस
- जामा मस्जिद, मानपुर, चक्कर की मिलक, हरथला सब्जी मंडी, पीर का बाजार, मकबरा, बंगला गांव, गलशहीद, कटघर, नया मुरादाबाद, नागफनी, सीदरा बिलारी, पाकबड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed