फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dengue

हफ्ते भर अभी और परेशान करेगा डेंगू मच्छर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 06:40 AM IST
विज्ञापन
dengue
dengue - फोटो : dengue

डेंगू मच्छर के डंक की दहशत अभी एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है। अन्य कीटों की तरह डेंगू मादा एडीज की प्रतिरोधक क्षमता भी विकसित हुई है, जिससे एंटी लार्वा जैसे छिड़काव और घरों में इस्तेमाल होने वाली तमाम दवाएं बेअसर हैं। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पहुंच चुका है। डेंगू मच्छर इस तापमान में भी विकसित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 14 डिग्री तापमान में लार्वा से मच्छर पैदा होने की प्रक्रिया लगभग खत्म हो गई है। 12 डिग्री तापमान पहुंचने ही डेंगू का एडीज मच्छर भी खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन


मुरादाबाद जिले में डेंगू ने हाहाकार मचाया है। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में करीब 300 डेंगू मरीजों की पुष्टि है। जबकि वास्तविक संख्या इससे कई गुना अधिक है। वायरल बुखार भी फैला है। वायरल बुखार और डेंगू के अधिकतर लक्षण एक जैसे ही हैं। बुखार पीड़ित दहशत में आकर डेंगू की जांच करवाने अस्पतालों की दौड़ लगा रहे हैं। जिले में बुखार से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में इनका कोई जिक्र नहीं है। मादा एडीज मच्छर ने भी अन्य कीटों की तरह प्रतिरोधक क्षमता विकसित की है।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डा. जीएस गर्ग बताते हैं, आमतौर पर 25 डिग्री से नीचे तापमान आते ही डेंगू मच्छर कम होने लगते हैं। 15 डिग्री तापमान पहुंचते ही मच्छर खत्म हो जाते हैं। कुछ सालों पहले तक नवंबर में डेंगू के केस नहीं आते थे। डीडीटी जैसी दवाओं से मच्छर खत्म हो जाते थे। लेकिन अब मच्छरों को मारने के लिए कीटनाशक दवाओं का डोज बढ़ानी पड़ती है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर बताते हैं, आमतौर पर पहले लोग घरों में मच्छर भगाने के लिए गोबर के कंडे, नीम की पत्तियां, कपूर, अंडे की गत्ते वाली ट्रे, गन्ने की पाती जलाते थे। इससे मच्छर भाग जाते थे। लेकिन अब मच्छरों को भगाने वाली दवाएं तक बेअसर हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के पैथोलॉजी प्रभारी डा. बीसी गुप्ता बताते हैं, एक सप्ताह तक मच्छर अभी परेशान करेगा। 12 डिग्री तापमान आते ही मच्छर खत्म हो जाएगा। डा. गुप्ता बताते हैं 14 डिग्री तापमान में लार्वा से मच्छर पैदा होने बंद हो गए। मच्छर भी काफी कम हुए हैं। पिछले तीन चार दिनों से डेंगू के मामले आने कम हो गए हैं। सप्ताह भर बाद डेंगू बिल्कुल खत्म हो जाएगा। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार बताते हैं, अस्पताल में विगत कुछ दिनों से डेंगू का कोई नया मरीज भर्ती नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed