{"_id":"695c25c2ac337d65790de79d","slug":"demand-to-abolish-gst-due-to-rising-copper-prices-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-806099-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तांबे की बढ़ती कीमतों की वजह से जीएसटी समाप्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तांबे की बढ़ती कीमतों की वजह से जीएसटी समाप्त करने की मांग
विज्ञापन
मुरादाबाद। तांबे की बढ़ती कीमतों की वजह से व्यापार में हो रहे घाटे को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (पंडित श्याम बिहारी मिश्रा गुट) के पदाधिकारियों ने बर्तन बाजार में बैठक की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि तीन महीने के भीतर तांबे की कीमतों में 30 से 40 प्रतिशत तक बढोतरी हुई है। इसके कारण व्यापार ठप है। तांबे का कच्चा माल 1250 रुपये है। वहीं पीतल के बर्तन पर 30 प्रतिशत की तेजी के कारण बिक्री कम हो गई है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि जीएसटी भी समाप्त की जाए। इसके साथ ही सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। वहीं व्यापारियों ने डीआरएम से रोडवेज की दुकानें नहीं हटाने की मांग की। इससे दुकानदारों की रोजी-रोटी चल सके। व्यापारियों ने बताया कि जाम की वजह से बाजार में ग्राहकों का आना भी कम हो गया है। इस संबंध में प्रशासन से मांग है कि ई-रिक्शा जोन के हिसाब से चलाए जाएं। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष हरीश भसीन ने किया। इस मौके पर महानगर महामंत्री अमरीष अग्रवाल, संजय सहगल, पवन कुमार अग्रवाल, नवीन रस्तोगी, रघुवीर कट्टा, गिरीश भंडूला, विकास अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अमित गुप्ता, रवि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।