{"_id":"5deeb25a8ebc3e87935ba361","slug":"dehli-agnikand-city-news-mbd332271987","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों समेत पहुंचे तीन शव तो जार-जार रो पड़ा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों समेत पहुंचे तीन शव तो जार-जार रो पड़ा गांव
मुरादाबाद के गांव कुरी रवाना में पहुंचे इकराम इमरान के शव को ले ग्रामीण जाते। संवाद न्यूज एजेंसी
Link Copied
मुरादाबाद। सोमवार की शाम दो सगे भाइयों समेत तीन शव पहुंचे तो गांव रवाना चीत्कार कर उठा। दिल्ली में हुए अग्निकांड में मरने वाले 43 लोगों में से तीन इमरान, इकराम और समीर मुरादाबाद के छजलैट थानाक्षेत्र स्थित कुरी रवाना गांव के रहने वाले थे। इनमें से दो इमरान और इकराम सगे भाई थे। तीनों लोग मेहनतकश थे, वे अपने और अपने परिवार वालों के सपने पूरे करने के लिए दिल्ली जाकर नौकरी करते थे। लेकिन इस हादसे से उनके साथ परिवार के भी सपने टूट गए, अरमान बिखर गए।
विज्ञापन
तीनों के शव सोमवार की देर शाम को गांव पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ वहां मौजूद थी। सबके चेहरे पर तीन लोगों की मौत का गम, फैक्टरी में लापरवाही को लेकर गुस्सा और गांव में मातम था। इसी गांव का शहजाद दिल्ली के अरबन अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। गांव की गलियाें, छतों और घरों के दरवाजे पर खडे़ होकर लोग शवों को देखकर फूट फूटकर रोते दिखे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में इससे पहले कभी ऐसा हादसा नहीं हुआ था। यह पहली दफा है, जिसमें एक साथ तीन लोगों की मौत हुई हो। रविवार को हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया था। यहां पर घरों में चूल्हे नहीं जले। पीड़ित परिवार के घर आसपास के गांव के लोग भी सांत्वना देने के लिए पहुंचे। शवों को देखते ही परिवार के लोगों की चीख निकल गई। वह शवों से लिपटकर रोते रहे। तीनों के शवों को देर रात गांव में ही स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। हालांकि इस दौरान स्थानीय पुलिस या प्रशासन का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी वहां पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।