{"_id":"6161e6128ebc3e9b9f5a853b","slug":"decision-taken-to-develop-new-power-system-increase-the-capacity-of-transformers-city-news-mbd4056166169","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए विद्युत तंत्र विकसित करने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए विद्युत तंत्र विकसित करने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का लिया निर्णय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जिला विद्युत समिति की शनिवार को हुई बैठक में आगामी पांच वर्षों में बढ़ने वाली विद्युत आपूर्ति को पूर्ण करने के नए विद्युत तंत्र को विकसित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में लाइन हानियों को कम करने के साथ आमजन को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर भी चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद एसटी हसन ने कहा कि कई ग्रामों में आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने की मुख्य वजह यह है कि वहां बिजली कनेक्शन का जितना भार है उससे कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा है। बिजली महकमे के अधिकारी यह जानते हुए भी उस समस्या का समाधान नहीं करते।
सांसद ने ऐसे करीब 20 गांवों का जिक्र भी किया। सांसद ने कहा कि इन स्थानों के अलावा शहर से लेकर गांव स्तर तक पर बिजली विभाग के अधिकारियों को ऐसी कार्ययोजना तैयार कर काम करना चाहिए जिससे आने वाले पांच-दस सालों में भार बढ़ने पर किसी तरह की कोई समस्या पैदा न हो सके। उन्होंने इसके लिए करीब आठ स्थानों पर बिजली उपकेंद्र स्थापित करने व लाइनों की दशा को सुधारने की भी बात कही।
विज्ञापन
शहर विधायक रितेश गुप्ता ने शहर के लाकड़ी फाजलपुर समेत नए बसावट वाले क्षेत्रों में बिजली खंभों के कम होने से वहां के लोगों को बिजली संबंधी होने वाली दिक्कत का जिक्र करते हुए उन क्षेत्रों में खंभों के लगाए जाने का प्रस्ताव बिजली विभाग के अधिकारियों को दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि लाइन लॉस की समस्या बड़ी समस्या है। इसे कम करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी हर स्तर पर प्रयास करें। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को कई साल आगे तक की समस्या को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बना कर उस पर काम करने को कहा।
बैठक में लाइन हानियां कम करने, नए विद्युत उप केंद्रों के निर्माण कार्य, परिवर्तकों की क्षमतावृद्धि करने, जर्जर तारों को बदलने, परिवर्तकों की ओवरलोडिंग को समाप्त करने, स्मार्ट मीटरिंग करने, नंगी लाइनों को आमर्ड केबिल में बदलने, नए कृषि पोषकों का निर्माण करने, अंडर ग्राउंड केबिल डालने व स्मार्ट सिटी के अंतर्गत स्काडा प्रणाली लागू करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन, विधायक हाजी रिजवान कुरैशी, नवाबजान, मोहम्मद फहीम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, मुख्य अभियंता पंकज कुमार, अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता प्रमोद गोगानिया आदि मौजूद रहे।