{"_id":"5d604b668ebc3e013149718f","slug":"death-of-woman-city-news-mbd3195300113","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया और महिला के ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। जबकि ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
तंबाकू स्ट्रीट में रहने वाली निखत (19) का निकाह करीब छह माह पहले ही बरबलान में रहने वाले कलीम उर्फ सोनू के साथ हुआ था। सोनू एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करता है। परिवार वालों ने बताया कि निखत को निकाह के बाद ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। शुक्रवार दोपहर को सूचना मिली कि निखत की मौत हो गई। सूचना पर परिवार वाले बरबलान पहुंचे। उन्होंने बताया कि पंखे पर दुपट्टा लटका हुआ था। बेड पर निखत का शव पड़ा था। ससुराल वालों ने बताया कि महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर मुगलपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसएचओ मुगलपुरा गजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जिससे कि उसकी मौत की सही वजह का पता चल सके। मायके वालों की तहरीर पर इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। निखत की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।