फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Deadly attack on the son of the block chief

Moradabad News: ब्लॉक प्रमुख के पुत्र पर जानलेवा हमला

Sat, 06 Dec 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 06 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on the son of the block chief
ठाकुरद्वारा। ब्लॉक प्रमुख संजना सैनी के पुत्र अमन सैनी पर शुक्रवार को रास्ते में कोचिंग सेंटर पर पढ़ने वाले युवकों ने चाकू और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में ब्लॉक प्रमुख पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने 16 युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख के पुत्र अमन सैनी शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने दोस्त सौरभ के साथ कोचिंग सेंटर पर पढ़ने जा रहे थे। तभी रास्ते में मोहल्ला छहराया के पास सेंटर पर पढ़ने वाले कुछ युवकों ने उसके दोस्त सौरभ को पुरानी रंजिश में घेरने की कोशिश की। अमन ने उसे बचाने का प्रयास किया सौरभ तो किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भाग गया लेकिन हमला करने वालों ने रामलीला मैदान के पास खड़े अमन सैनी पर चाकू से वार कर डंडों से बुरी तरह मारा पीटा। जिससे सिर में अमन के गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर कुछ लोग मौके पर आ गए जिस पर आरोपी वहां से भाग गए गए।
विज्ञापन

हमले के बाद एक आरोपी मोहित ने फोन पर अमन को फिर जान से मारने की धमकी दी। बाद में अमन सैनी ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सौरव भी वहां पर आ गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह डॉ वीर सिंह सैनी आदि भी वहां पर आ गए। उन्होंने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से मिलकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोचिंग सेंटरों पर पढ़ने वाले छात्रों में मारपीट की घटनाएं बढ़ रही है। इसलिए पुलिस से कोचिंग सेंटर के आसपास पुलिस चौकी खोलने की मांग की गई। बाद में पुलिस ने अमन सैनी के पिता बृजपाल सिंह की तहरीर पर आरोपी लकी, आकाश, मोहित, योगेश, आकिब के खिलाफ नामजद और 16 अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल अमन सैनी का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया है।

फोटो 11 हमले में घायल अमन सैनी
फोटो 12 ठाकुरद्वारा कोतवाली में कोचिंग सेंटर के छात्रों में मारपीट की घटनाएं रोकने के लिए चौकी बनाने की मांग करते भाजपा नेता
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed