फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   deadbody of student found in drain

कटघर में नाले में मिल छात्र का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
deadbody of student found in drain
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में बारहवीं के छात्र का शव नाले में पड़ा मिला। वह घर से दूध लेने के लिए निकला था। पोस्टमार्टम में उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के बलदेवपुरी निवासी मूलचंद का बेटा शिव कुमार (20) इंटरमीडिएट का छात्र था। पढ़ाई के साथ वह फर्म में भी काम करता था। पिता मूलचंद ने पुलिस बताया कि बुधवार शाम शिवकुमार फर्म में ड्यूटी करने के बाद घर लौट आया था। इस बीच शिव कुमार को उसकी मां ने दूध लेने के लिए दुकान पर भेज दिया था। काफी देर बाद भी वह नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान विकसित इंटर कालेज के बराबर वाली गली में कुछ लोगों ने शिव कुमार को नाले में औंधे मुंह पड़ा देखा लिया। लोगों ने उसकी जेब से आधार कार्ड निकालकर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और वह जिंदगी की आस में शिव कुमार को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed