फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   deadbody of a missing girl found hanging from tree in Moradabad 

मुरादाबाद: पेड़ पर लटका मिला युवती का शव, दो दिन से थी लापता, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 18 Nov 2021 12:31 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 18 Nov 2021 12:31 PM IST
सार

गांगन वाली मिलक से दो दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता हुई 18 वर्षीय युवती का शव पेड़ पर लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
deadbody of a missing girl found hanging from tree in Moradabad 
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र के गांगन वाली मिलक से दो दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता हुई 18 वर्षीय युवती का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने जुटाए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, फैक्टरी कर्मचारी सुभाष अपने परिवार के साथ कटघर थानाक्षेत्र में गांगन वाली मिलक में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि सुभाष की 18 वर्षीय बेटी दो दिन पहले अचानक लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मैनाठेर थानाक्षेत्र में गांगन तिराहे से आगे मुरादाबाद संभल हाईवे पर बगिया में एक युवती का शव पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। जंगल गए लोगों ने शव देखा तो सनसनी फैल गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में कटघर और मैनाठेर थाने की पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में सुभाष व उसके परिजन भी मौके आ गए। उन्होंने शव देखकर मृतका की पहचान अपनी लापता बेटी स्वाति के रूप में की। सूचना मिलने पर एसपी देहात विद्या सागर मिश्र और सीओ बिलारी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।  


इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। एसपी देहात ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। हर एंगल पर जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed