{"_id":"61459e638ebc3eb7343a3daf","slug":"deadbody-of-a-man-found-lying-on-bed-in-moradabad-family-suspects-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: घर में चारपाई पर मिला युवक का शव, गला घोंटकर हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: घर में चारपाई पर मिला युवक का शव, गला घोंटकर हत्या की आशंका
Sat, 18 Sep 2021 01:38 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:38 PM IST
सार
मामला बिलारी थानाक्षेत्र के नगलिया जट गांव का है। फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के बिलारी थानाक्षेत्र के मिलक नगरिया जट गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव घर में ही चारपाई पर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिवार से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। मां और चाचा ने अज्ञात लोगों द्वारा गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मिलक नगरिया जट गांव निवासी 18 वर्षीय युवक अमित खेतीबाड़ी और मेहनत मजदूरी करता था। शुक्रवार रात वह खाना खाने के बाद घर में ही चारपाई पर सो गया था। शनिवार सुबह वह देर तक नहीं जागा तो मां लौंगश्री ने उसे जगाने के लिए आवाज दी, लेकिन अमित ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इसके बाद मां ने चादर हटाकर देखा तो अमित की मौत हो चुकी थी। मां की चीख पुकार पर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। कुछ ही देर में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बिलारी थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने उच्च अफसरों को इसकी जानकारी देने के साथ ही फोरेंसिक टीम मौके पर बुला ली।
विज्ञापन
टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। अमित की मां लौंगश्री और चाचा प्रेम सिंह ने अज्ञात लोगों द्वारा गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।