{"_id":"6139bc70a390147737336a48","slug":"deadbody-of-a-farmer-found-lying-police-investigation-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: चारपाई पर पड़ा मिला किसान का खून से लथपथ शव, बगल में रखा था तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: चारपाई पर पड़ा मिला किसान का खून से लथपथ शव, बगल में रखा था तमंचा
Thu, 09 Sep 2021 01:19 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:19 PM IST
सार
घटना मझोला थानाक्षेत्र के डिडौरा गांव की है। मृतक किसान के परिजनों ने बताया कि उसके छोटे बेटे ने कुछ दिन पहले ही दूसरी बिरादरी की लड़की से प्रेम विवाह किया था। इससे किसान काफी नाराज थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के डिडौरा गांव में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे 65 वर्षीय किसान अजीत कुमार सिंह का शव घेर में चारपाई पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। वह घेर में अकेले ही सोते थे। शव के पास ही तमंचा भी रखा मिला है। किसान के तीन बेटों में सबसे छोटे बेटे अरविंद ने कुछ दिन पहले ही दूसरी बिरादरी की लड़की से प्रेम विवाह किया था। परिवार का दावा है कि किसान बेटे के प्रेम विवाह करने से नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, डिडौरी गांव में किसान अजीत कुमार सिंह का परिवार रहता है। घर से करीब 60 मीटर की दूरी पर ही घेर है। अजीत के तीन बेटे पवन कुमार, अमन और अरविंद हैं, जबकि एक बेटी अंजुल है। बताया जा रहा है कि छोटे बेटे अरविंद ने कुछ दिन पहले ही दूसरी बिरादरी की लड़की से प्रेम विवाह कर लिया था।
विज्ञापन
इस विवाह को लेकर किसान नाराज चल रहे थे। परिवार का दावा है कि वह तीन दिन से परिवार के किसी भी सदस्य से बात नहीं कर रहे थे। रोज की तरह बुधवार रात भी वह घेर में सोने के लिए चले गए थे। गुरुवार सुबह देर तक जब किसी ने उन्हें नहीं देखा तो बड़ा बेटा घेर में पहुंच गया। बेटे ने देखा कि चारपाई पर उनका खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उन्हें सिर में गोली लगी थी, जबकि पास में ही चारपाई पर तमंचा रखा हुआ था।
विज्ञापन
इस घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर एसएसपी बबलू कुमार और एसपी सिटी अमित आनंद और सीओ इंदु सिद्धार्थ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने मौका मुआयना किया। इसके बाद परिवार से घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि हर एंगल पर जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।