फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   deadbody

रोडवेज बस में मिला महिला का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
deadbody
मुरादाबाद। हरिद्वार से छजलैट आने के लिए बरेली डिपो की रोडवेज बस में सवार एक महिला की संदिग्ध हालात में बस में मौत हो गई। उसके साथ एक युवक भी बस में सवार था, जो कि बीच रास्ते ही बस से नीचे उतर गया था। बस जब सिविल लाइन थानाक्षेत्र में पहुंची तो महिला की मौत का पता चालक और परिचालक को चला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिससे की महिला की मौत की सही वजह का पता चल सके। महिला के हाथ पर पट्टी बंधी थी, अंदेशा है कि महिला बीमार थी। उसे उपचार के लिए हरिद्वार ले जाया गया था।
विज्ञापन

बरेली डिपो की रोडेवज बस के चालक ने पुलिस को बताया कि वह सुबह देहरादून से बस लेकर बरेली के लिए चला तो हरिद्वार बस अड्डे से बस में एक 28 वर्षीय एक महिला और उनके साथ करीब 35 वर्षीय एक युवक भी बस में सवार हुआ। दोनों को मुरादाबाद के छजलैट में आना था। लेकिन बस जब कांठ पहुंची तो महिला के साथ बस में सवार हुआ व्यक्ति बस से उतर गया जबकि उसने महिला को छजलैट में बस से नीचे उतारने की बात कही। लेकिन छजलैट आने के बाद भी बस से महिला नीचे नहीं उतरी। शेरूआ धर्मपुर चौराहे पर बस पहुंची तो कंडक्टर ने सवारियां गिनी, एक सवारी बस में अतिरिक्त थी। जिसके बाद कंडक्टर के कहने पर चालक ने बस रोकी। छजलैट के लिए बस में सवार हुई महिला को जब बस से उतरने के लिए आवाज लगाई गई तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद कंडक्टर महिला के पास पहुंचा तो देखा कि महिला बेसुध है। बमुश्किल उसे बस से उतारकर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने बताया कि महिला की मौत हो चुकी है। इसके बाद बस में सवार अन्य सवारियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य भेजा गया। एसएचओ सिविल लाइन नवल मारवाह ने बताया कि बस चालक की सूचना पर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। देर शाम तक शव का पोस्टमार्टम न हो पाने की वजह से महिला की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कौन है वह व्यक्ति जो बस से नीेचे उतरा
मुरादाबाद। बस में महिला के साथ सवार युवक महिला का रिश्तेदार है या फिर कोई और। इसका भी पता लगाने में पुलिस की एक टीम जुटी है। इसके लिए पुलिस ने कांठ पुलिस की भी मदद मांगी है। हरिद्वार बस अड्डे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से उसकी फोटो भी मंगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed