फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dead body of youth found in Ramganga, murder case registered against seven

रामगंगा में मिला युवक का शव, सात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Ramganga, murder case registered against seven
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान रामगंगा में बहे युवक का शव शुक्रवार सुबह मिल गया। इस मामले में युवक के पिता ने सात लोगों पर शक जताते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, शुक्रवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। मौत की सही वजह जानने के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी रामरतन सिंह किसान हैं। परिवार में पत्नी जयवती, दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा रोहित सैनी इंटरमीडिएट का छात्र था। इसके अलावा खेतीबाड़ी में पिता की मदद करता था। गुरुवार को भटावली गांव के लोग गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए रामगंगा नदी पर गए थे। बताया जा रहा है कि रोहित भी अपने दोस्तों के साथ गया था।
विज्ञापन

गुरुवार शाम करीब छह बजे चट्टा पुल के पास रोहित रामगंगा नदी में बह गया था। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही परिजन व अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने स्थानीय व पीएसी के गोताखोर उसकी तलाश में लगाए। काफी प्रयास के बाद भी गुरुवार रात रोहित का कुछ पता नहीं चला। देर रात होने पर सर्च अभियान बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दोबारा रोहित की तलाश की गई तो करीब नौ बजे उसका शव घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर बीच नदी में मिला। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी सहंसरवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से रोहित की मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। उसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
सीओ इंदु सिद्घार्थ ने बताया कि रोहित के पिता रामरतन ने शक जताते हुए भटावली निवासी रवि चक्का वाला, सुनील, गौतम, बंटी, अभिषेक, आकाश और पप्पू के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। वादी ने संदेश जताया है कि आरोपियों ने उसके बेटे की हत्या कर लाश नदी में फेंक दी। सीओ ने कहा कि हर बिंदू पर जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, साक्ष्य और तफ्तीश में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पैनल में किया गया पोस्टमार्टम
पुलिस की मांग पर शव का पोस्टमार्टम पैनल में किया गया। डॉ. एसएस कक्कड़, डॉ. अंशु माली पैनल में रहे। पोस्टमार्टम के दौरान डिजिटल फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी भी कराई गई।

कांठ रोड पर लगा जाम
सिविल लाइंस के प्रेम नगर में रोहित का मकान कांठ रोड किनारे है। शुक्रवार सुबह शव बरामद होने के बाद रोहित के घर के बाहर काफी भीड़ जुट गई थी। इस वजह से कांठ रोड तक जाम लग गया था। हंगामा और भीड़ बढ़ने की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीएसी व पुलिस फोर्स मौके पर बुला ली। परिजन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। केस दर्ज करने के बाद ही लोग शांत हुए और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। इसके बाद शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो फिर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed