{"_id":"91f051dde833015b424e067e89590e7f","slug":"daughter-in-law-charge-vigilance-inspecter-to-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की पत्नी से रेप में फंसा विजिलेंस इंस्पेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की पत्नी से रेप में फंसा विजिलेंस इंस्पेक्टर
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Fri, 25 Dec 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली विजिलेंस में तैनात इंस्पेक्टर भरत सिंह पर उनकी पुत्रवधू ने रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। घटना 20 दिसंबर की बताई गई है। इंस्पेक्टर की बहू का आरोप है कि उसके इंस्पेक्टर ससुर ने गन प्वाइंट पर उसके साथ रेप किया मुंह बंद रखने की हिदायत दी।
बहू का आरोप है कि ससुर शादी के बाद से ही उस पर बुरी नजर रखता था। इस मामले में पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। अदालत ने पुलिस को तीन जनवरी तक रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। मझोला थाना क्षेत्र में कांशीराम नगर पाकेट सी में इंस्पेक्टर भरत सिंह का घर है।
वह मुरादाबाद में पाकबड़ा, मझोला और सिविल लाइन थानों में भी तैनात रहे हैं। हाल ही में सहारनपुर क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर भरत सिंह का तबादला बरेली विजिलेंस में किया गया था। मझोला थाना क्षेत्र में ही खुशहालपुर गली नंबर दो निवासी इंस्पेक्टर की पुत्रवधू ने कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा है कि उसकी शादी 14 अप्रैल 2014 को इंस्पेक्टर भरत सिंह के बेटे से हुई थी।
विज्ञापन
लेकिन शादी के चंद रोज बाद ही पता चला कि इंस्पेक्टर के बेटे की दोनों किडनी फेल हैं। याचिका में आरोप है कि बेटे के बीमार होने पर इंस्पेक्टर ने पुत्रवधू पर बुरी नीयत रखना शुरू कर दी और उस पर अवैध संबंधों के लिए दबाव डालने लगा। इंस्पेक्टर की पुत्रवधू का आरोप है कि ससुर घर में अकेला पाकर उससे हरकतें करने लगता था लिहाजा उससे लाज बचाने की खातिर वह खुशहालपुर स्थित मायके में आ गई।
लेकिन आरोप है कि 20 दिसंबर को इंस्पेक्टर भरत सिंह खुशहालपुर बेटे की ससुराल पहुंचा और बहू को अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर रिवाल्वर तान दी। पीड़िता का कहना है कि वह शिकायत लेकर परिजनों के साथ थाने जाने लगी तो इंस्पेक्टर भरत सिंह ने मझोली चौराहे पर रोक लिया और थाने तक नहीं पहुंचने दिया, धमकाया कि झूठे मुकदमों में पूरे खानदान को फंसा देगा।
पीड़िता का कहना है कि उसने सीओ के समक्ष पेश होकर शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही उसने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दाखिल की है। पीड़िता के अधिवक्ता नितेश कुमार का कहना है कि न्यायालय ने तीन जनवरी को पुलिस से प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है।
मेडिकल कराने को भटक रही पीड़िता
रेप पीड़िता का आरोप है कि उसने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है कि उसका मेडिकल करा लिया जाए लेकिन ससुर खुद पुलिस में इंस्पेक्टर है इसलिए उसकी बात अनसुनी की जा रही है। रेप पीड़िता के मुताबिक उसका मेडिकल कराने में जानबूझकर देरी की जा रही है।
"विजिलेंस में तैनात इंस्पेक्टर भरत सिंह के खिलाफ रेप की शिकायत आई है। इंस्पेक्टर की पुत्रवधू ने यह आरोप लगाया है। दोनों पक्षों को कल बुलाया गया है। जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उनके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।"
-सुजाता सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक।
"मेरे ऊपर लगाया गया रेप का आरोप सरासर बेबुनियाद है। अप्रैल 2014 में मेरे बेटे रोहित की शादी झोलाछाप डा. जेपी सागर की बेटी के साथ हुई थी। लेकिन 18 जून को अचानक मेरे बेटे की दोनों किडनी खराब होने की जानकारी हुई। हम उसे लेकर जॉली ग्रांट अस्पताल चले गए। लेकिन बेटे की पत्नी बीमारी में पति का साथ देने के बजाए एक जुलाई को घर से सामान बटोरकर अपने मायके चली गई। अपनी नवजात बच्ची को भी ससुराल में ही छोड़ गई। हमने हिंदू मैरिज एक्ट के तहत केस डाला तो उसने दहेज का केस कोर्ट में डाल दिया। अब दबाव बनाने के लिए रेप का यह झूठा आरोप लगाया गया है।"
-भरत सिंह, आरोपी इंस्पेक्टर।