फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   daily wage labour man died in electric shock

हाईटेंशन लाइन से टकराया सरिया, मजदूर की मौत, बेटा झुलसा, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
daily wage labour man died in electric shock
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के नया मुरादाबाद सेक्टर पंद्रह में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि उसका बेटा झुलस गया। हादसे के समय मजदूर छत पर सरिया चढ़ा रहे थे। इसी दौरान सरिया मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकराया गया। जिसमें करंट उतर आया। सूचना मिलने पर मजदूर के परिजन और ग्रामीण पहुंच गए और उन्होंने मकान मालिक को घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस मकान मालिक को यहां से बचाकर थाने ले गई थी जबकि मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। करंट से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

संभल के पाली गांव निवासी राकेश कुमार नया मुरादाबाद सेक्टर पंद्रह में मकान का निर्माण करा रहे हैं। इसका निर्माण लाकड़ी फाजलपुर निवासी ठेकेदार गंगा शरण करा रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मजदूर चंद्रसेन (40) निवासी सीडम माफी थाना असमोली जनपद संभल, उसका बेटा रविंद्र (19)और एक अन्य मजदूर अंकित छत पर सरिया चढ़ा रहे थे। इसी दौरान सरिया मकान के बराबर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टच हो गया। जिससे सरिया में करंट उतर आ गया। करंट लगने से मजदूर चंद्र सेन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका बेटा रविंद्र झुलस गया। इस हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने मिलने पर एंबुलेंस पहुंच गई। एंबुलेंस कर्मचारियों ने चेकअप के बाद अस्पताल ले जाने इनकार कर दिया। उनका कहना था कि चंद्रसेन की मृत्यु हो चुकी है। हादसे की जानकारी मिलने पर चंद्र सेन के परिजन और ग्रामीण भी आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि मकान के बराबर से हाईटेंशन गुजर रही थी। निर्माण के दौरान इसकी बिजली आपूर्ति बंद नहीं कराई गई। मजदूरों को भी नहीं बताया गया कि वह लाइन से हटकर काम करें। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने मकान मालिक को घेर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और उन्होंने मकान मालिक को वहां से बचाया। इसके बाद उसे थाने ले गई। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजन तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed