{"_id":"66270c4b92c661dc070a0ea9","slug":"cyber-thugs-cheated-factory-operator-for-rs-40-thousand-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-387099-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: साइबर ठगों ने कारखाना संचालक से ठग लिए 40 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: साइबर ठगों ने कारखाना संचालक से ठग लिए 40 हजार रुपये
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कारखाना संचालक से साइबर ठग ने 40 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत साइबर सेल में की है।
पाकबड़ा निवासी मुस्तफा रजा घर पर सिलाई का कारखाना चलाते हैं। मुस्तफा रजा के पास रविवार की रात दस बजे अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम शर्मा जी बताया। मुस्तफा रजा बहुत पहले किसी शर्मा जी से मिले थे। मुस्तफा ने कहा की आपको मुझ से क्या काम है। तब उसने कहा की मेरे भाई का एक्सीडेंट हो गया है और वह मुरादाबाद के एक हॉस्पिटल में भर्ती है। मैंने आपके फोन पर 5000 भेज दिए हैं। आप दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर कर देना। कुछ देर बाद उस व्यक्ति ने मुस्तफा रजा को फिर से फोन किया और कहा की मैेने आप को 35000 रुपये और 16000 रुनये का स्क्रीन शॉर्ट भेजा। कहा की वह हॉस्पिटल की पेमेंट जमा कर रहा है लेकिन मेरे फोन से ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं।
मैं आपको डॉ का बार कोड भेज रहा हूं। मुस्तफा रजा ने कहा कि मेरे फोन पर तो किसी तरह के पैसे का कोई मैसेज नहीं आया है। उसने कहा की मेरे पास से पैसे ट्रांसफर हो गए हैं। मैं आपको स्क्रीन शॉट भेज रहा हूं। कुछ देर में पैसे आ जाएंगे। मुस्तफा रजा के पास अपने खाते में बैलेंस नहीं होने पर उन्होंने अपने दोस्त मो. शमीम के फोन से उक्त बार कोड पर 5 हजार व 9 हजार और 20 हजार तथा वसीम के खाते से 4 हजार ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद मुस्तफा रजा ने जब फिर से अपना खाता चेक किया। तो कोई बैलेंस खाते में नहीं आया था। उसके बाद मुस्तफा रजा ने कई बार फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। उसके बाद मुस्तफा रजा को ठगी का एहसास हुआ। मुस्तफा रजा के साथ 40 हजार 100 रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित मुस्तफा रजा ने साइबर सेल में इसकी शिकायत की है।