फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cyber criminal transferred 45 thousand rupees

Moradabad News: साइबर अपराधी ने दरोगा की बेटी से ट्रांसफर करा लिए 45 हजार रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Cyber criminal transferred 45 thousand rupees
मुरादाबाद।
विज्ञापन

साइबर अपराधी ने दरोगा की बेटी को फोन कर झांसे में लेकर 45 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। आरोपी ने खुद को दरोगा का दोस्त बताकर बेटी से बातचीत की थी। इस मामले में साइबर अपराध थाने में केस दर्ज किया गया है।
बिलारी थाना क्षेत्र के हर्ष नगर निवासी राम महेश यादव यूपी पुलिस में एसआई हैं। इन दिनों वह बदायूं में तैनात हैं। राम महेश की बेटी निशा यादव ने साइबर अपराध थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि 29 जुलाई 2023 की शाम करीब पांच बजे उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने निशा से कहा कि वह उनके पिता राम महेश का दोस्त मनोज कुमार राठी है। तुम्हारे पापा ने 15 हजार रुपये भेजने को कहा है। इसके बाद युवती के मोबाइल पर दस हजार रुपये एचडीएफसी के खाते में जमा होने का टेक्स्ट मैसेज आया। इसके कुछ देर बाद एक और मैसेज आया।
विज्ञापन

यह मैसेज खाते में 50 हजार रुपये जमा होने का था। इसके बाद आरोपी ने कॉल की और बोला कि उसे पांच हजार रुपये भेजने थे लेकिन गलती से एक जीरो अधिक लग गया है। जिस कारण 50 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। आरोपी ने कहा कि वह हार्ट का मरीज है अगर जल्द ही वैसे वापस नहीं आए तो उसकी तबीयत खराब हो सकती है। युवती आरोपी की बातों में इतना उलझ गई कि वह न तो बैलेंस चेक कर पाई और न ही अपने पिता से बात कर पाई। उसने आरोपी के बताए खाते में 45 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद पीड़िता ने अपना खाता चेक किया तो उसमें कोई रकम नहीं आइ थी। जबकि उसके खाते से 45 हजार रुपये ट्रांसफर हो चुके थे। पीड़िता ने साइबर हेल्प लाइन और बिलारी थाने में शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। तब उसने कोर्ट की शरण लेते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रविंद्र कुमार राठी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में साइबर अपराध थाने की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed