फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cyber crime with glass trader

साइबर ठग ने शीशा व्यापारी के खाते से उड़ाए 99 हजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
cyber crime with glass trader
मुरादाबाद। साइबर ठग ने शीशा व्यापारी से गूगल पे यूपीआई नंबर पूछकर उनके खाते से 99 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की तहरीर पर नागफनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नागफनी थानाक्षेत्र के बारादरी सराय हुसैन बेगम निवासी शीशा व्यापारी वसीउर रहमान ने बताया कि 17 मई को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम प्रमिल कुमार बताया। कहा कि वह सिविल लाइंस के नवीन नगर निवासी है। आरोपी ने खुद को फौजी बताया। कहा कि जम्मू कश्मीर मिलिट्री हेड क्वार्टर में उसकी तैनाती चल रही है। उसने शीशा व्यापारी से कहा था कि नवीन नगर में वह मकान बनवा रहा है। जिसमें शीशा लगवाने चाहता है। उसने व्हाट्सएप पर शीशे की साइज भेज दी। इसके बाद आरोपी ने भुगतान करने के लिए वसीउर रहमान से उनका गूगल पे यूपीआई ले लिया। इसके बाद आरोपी ने भुगतान करने के बहाने तीन बार में वसीउर रहमान के खाते से अन्य खाते में 99 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। नागफनी थाना प्रभारी जय प्रकाश ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed