{"_id":"627eb75fe713c206fb6ecd68","slug":"crops-are-getting-scorched-due-to-scorching-heat-and-strong-sun-kanth-news-mbd42794502","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी और तेज धूप से झुलस रहीं हैं फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी और तेज धूप से झुलस रहीं हैं फसलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी के चलते अभी तक बारिश न होने के कारण किसान महंगा डीजल फूंककर फसलों को बचाने का प्रयास कर रहे है। जिससे किसानों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। इसके बाद भी चिलचिलाती धूप में फसलें झुलस रही हैं।
इस बार भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप होने से खेतों में खड़ी फसलों का बुरा हाल है। किसान रात दिन खेतों पर इंजन चलाकर महंगा डीजल फूंककर सिंचाई करने में जुटे है। कांठ क्षेत्र के रहने वाले वीर सिंह, देवेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, तार सिंह आदि किसानों का कहना है कि यदि बारिश नहीं हुई तो किसान डीजल फूंकने में ही बर्वाद हो जाएगा। पहले के मुकाबले डीजल के दामों में जो इजाफा हुआ है, उसने किसानों कीकमर को तोड़कर रख दिया है। शुक्रवार भाकियू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, कांठ तहसील अध्यक्ष जितेंद्र विश्नोई जीतू, जिला मंत्री नवनीत कुमार विश्नोई, जिला संगठन मंत्री सुशील चौधरी, डॉ. सुशील यादव सहित क्षेत्र किसान ओमपाल सिंह, विनोद कुमार, राजेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि किसानों ने डीजल के दाम घटाए जाने और खेतों की सिंचाई करने के लिए नहरों में टोल तक पानी की आपूर्ति करने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के किसानों का कहना है कि मई का महीना चल रहा है। इस समय चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के कारण खेतों में फसलें सूख रही हैं। यदि ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूपों पर कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति सही ढंग से मिले तो भी खेतों की सिंचाई की जा सकती है। इस संबंध में रामनाथ सिंह, महेश कुमार, मोहम्मद सलमान आदि किसानों ने फसलों की सिंचाई के लिए नलकूपों पर कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति करने की मांग के संबंध में जल्द ही मंडलायुक्त मुरादाबाद डॉ. आंजनेय कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देने की बात कही है। संवाद