फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   women murdered in moradabad

गला रेतकर महिला की नृशंस हत्या

Sun, 26 Jul 2015 07:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 26 Jul 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
पाकबड़ा में गला रेतकर महिला की नृशंस हत्या
विज्ञापन

तीन दिन पहले बिलारी के गांव सहसपुर में कत्ल कर फेंकी गई महिला की अभी शिनाख्त भी नहीं हुई थी कि शनिवार को एक और महिला को कातिलों ने मौत के घाट उतारकर जंगल में फेंक दिया। इस बार लाश पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव ऊमरी सब्जीपुर के जंगल में मिली है।


हत्यारों ने गला रेतकर नृशंसता से मारने के बाद महिला की लाश यहां फेंकी है। देर रात तक मकतूल की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। खास बात यह है कि बिलारी में भी महिला को गला काटकर ही मारा गया था। ऊमरी सब्जीपुर के जंगल में रोड साइड स्थित नासिर के खेत में महिला की लाश पड़ी होने की सूचना से शनिवार दोपहर इलाके में सनसनी फैल गई। महिला ने बुर्का पहन रखा था और उसके गले पर कट का निशान था।
विज्ञापन



उसके पास से कोई ऐसी चीज नहीं मिली जिससे उसकी शिनाख्त हो पाती। ग्राम प्रधान महिपाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। फारेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर आ गई। फील्ड यूनिट ने काफी देर तक मौका ए वारदात से सुबूत इकट्ठा किए। इसके बाद शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन मौके पर जुटी भीड़ शिनाख्त नहीं कर सकी। महिला उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed