{"_id":"57e82ed04f1c1bc7045743bf","slug":"wife-murdered-after-husband-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा ः पति के मरते ही कर दी थी पत्नी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुलासा ः पति के मरते ही कर दी थी पत्नी की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 26 Sep 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
मूढापांडे मर्डर के अरोपी से पूछताछ करते एसएसपी नितिन तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूंढापांडे थानाक्षेत्र के धतुर्रा मेघा नगला की मीना की हत्या उसके देवर, जेठ और ननदोई ने की थी। पुलिस का दावा है कि मीना के गांव के एक युवक से अवैध संबंध थे। हत्यारोपियों को शक था कि मीना ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की है।
इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने मीना को मार डाला। दिन पति ने दम तोड़ा उसी रात पत्नी की हत्या की और लाश कोसी में फेंक दी थी। पुलिस ने मीना के ननदोई को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। जबकि बाकी चार हत्यारोपी अभी फरार हैं।
एसएसपी नितिन तिवारी ने रविवार शाम मीना हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मूंढापांडे थानाक्षेत्र के धतुर्रा मेघ नगला निवासी राजपाल पुत्र ताराचंद्र की 21 जुलाई को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन
जबकि उसी रात राजपाल की पत्नी मीना भी गायब हो गई थी। 23 जुलाई को मीना के भाई राधेश्याम पुत्र नत्थू सिंह निवासी करनपुर थाना अजीम नगर जिला रामपुर धमुर्रा मेघा नगला पहुंचा तो उसे मीना चला कि गायब होने की जानकारी हुई थी। 26 जुलाई 2016 को पटपाई थानाक्षेत्र में कोसी नदी में मीना की लाश मिली थी।
पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। सात सितंबर को राधेश्याम ने गांव के धान सिंह पुत्र राधे और मुकेश पुत्र तेजरतन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करा दिया था। पुलिस ने केस की तफ्तीश की तो पता चला कि मीना के धान सिंह से अवैध संबंध थे।
इसकी जानकारी उसके पति और अन्य परिवार के अन्य लोगों को हो गई थी। इसी को लेकर मीना और उसके पति के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने शक के घेरे में आए मीना के ननदोई प्रेम सिंह पुत्र राम चरन निवासी निस्वाह थाना पटवाई को उठाकर पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी।
उसने बताया कि उसने अपने साले प्रथ्वी, भारत सिंह महावीर पुत्रगण तारा चंद्र निवासी धुतर्रा मेघा नगला और भतीजे वीरपाल के साथ मिलकर 21 जुलाई की रात ही मीना की हत्या कर दी थी। इसके बाद लाश से पत्थर बांध कर कोसी नदी में फंक दी थी। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।