{"_id":"1b323d660d0a5146b0fad8a6f9d17412","slug":"two-lakh-rupees-theft-from-teacher-s-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के घर से दो लाख रुपये का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक के घर से दो लाख रुपये का माल उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sun, 07 Feb 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला थानाक्षेत्र में भोला नाथ ट्रेडर्स वाली गली में शुक्रवार की रात चोरों ने शिक्षक के घर के ताले तोड़कर पर 75 हजार की नकदी समेत दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार संभल जन्म दिन पार्टी में गया था। शनिवार सुबह घर लौटे शिक्षक के परिवार को वारदात की जानकारी हो पाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जीजी हिन्दू कालेज में गणित प्रवक्ता सोमपाल सैनी का मकान भोला नाथ ट्रेडर्स वाली गली में सरस्वती धर्मशाला के पास है। सोमपाल ने बताया कि तीन फरवरी को सोमपाल पत्नी ह्रदेश और बच्चों को लेकर संभल के नई बस्ती साले के घर गए थे। सोमपाल के साले के बेटे का जन्म दिन था। रात में किसी समय चोराें ने शिक्षक के मकान के ताले तोड़ दिए। शनिवार सुबह सोमपाल परिजनों के साथ घर लौटे। मकान के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। अलमारी का लॉक टूटा पड़ा था। जिससे 75 हजार की नकदी और सोने चांदी के जेवर व मोबाइल गायब था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना किया।