फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   swindler arrested swindling on name on PMJDY

प्रधानमंत्री जनधन योजना के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 12 Mar 2016 03:47 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Mar 2016 03:47 AM IST
विज्ञापन
swindler arrested swindling on name on PMJDY
प्रधानमंत्री जनधन याोजना का अाराोपी - फोटो : अमर उजाला
मझोला थानाक्षेत्र में प्रधानमंत्री जनधन योजना के नाम पर ठगी का बड़ा खेल सामने आया है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी मनीष रोहेला ने बताया कि उसने पहले अपने साथियों की मदद से लोगों को लालच देकर बैंक में एकाउंट खुलवा लिए।
विज्ञापन


इसके बाद अन्य लोगों को नौकरी का झांसा देकर उनसे इनके एकाउंट में रकम मंगवा ली। जिसके मैसेज खाताधारकों के मोबाइल पर जा रहे थे। पुलिस नेआरोपी की निशानदेही पर एटीएम कार्ड, पासबुक और चेकबुक बरामद की हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर डा. राम सुरेश यादव ने शुक्रवार को इस ठगी का खुलासा करते हुए बताया कि तीन दिन पहले कांशीरामनगर के कुछ लोग अमरोहा निवासी राहुल को लेकर थाने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि राहुल और उसके साथी मनीष रोहेला निवासी जहागीराबाद जनपद बुलंदशहर ने उन्हें बताया था कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के एकाउंट खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंट खुलवाने के बाद चेकबुक, पासबुक और एटीएम कार्ड खुद ही ले लिए। इन खातों में रोज लेनदेन किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने मनीष को भी गिरफ्तार कर लिया।

जिनकी शिानदेही पर पुलिस ने दस पासबुक, हरियाणा के राशन कार्ड, एटीएम कार्ड और मोबाइल व फर्जी पते के करीब दर्जन भर सिम बरामद किए हैं। मनीष ने बताया कि उन्होंने कांशीराम नगर के लोगों के एकाउंट खुलवाकर उन्हें एक-एक हजार रुपये देकर एटीएम कार्ड ले लिए।

इसके बाद अन्य लोगों को कॉल कर उन्हें झांसा देते थे कि वह उनकी नौकरी लगवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें कुछ रकम जमा करने होगी। झांसे में आए लोग इन ही एकाउंट में रकम डलवा देते थे। जिसे मनीष और राहुल व उसके साथी निकाल लिया करते।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनीष को कोर्ट में पेश किया। जहां से उससे जेल भेज दिया। जबकि राहुल को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed