फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   students smugling liquor

पांचवीं - छठी के स्टूडेंट्स के स्कूल बैग से मिले शराब के क्वार्टर

Tue, 16 May 2017 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 16 May 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
students smugling liquor
डेमो पिक
पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए शराब तस्करों ने मासूूम स्टूडेंट्स को ढाल बनाना शुरू कर दिया है। पांचवीं और छठी के दो स्टूडेंट्स के स्कूल बैग से पुलिस को शराब के 20 क्वार्टर मिले हैं। मामला तब खुला जब पीएसी तिराहे पर रूटीन चेकिंग देख दोनों बच्चे भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को रोककर स्कूल बैग चेक किए तो उसमें किताबों की जगह शराब के क्वार्टर निकले। बच्चों ने बताया कि उन्हें शराब के ये क्वार्टर आदर्श कालोनी में ही उनके पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने दिए थे।
विज्ञापन


पीली कोठी तक क्वार्टर पहुंचाने के बदले में दोनों बच्चों को सौ - सौ रुपये देने का लालच दिया गया था। हालांकि मासूम स्टूडेंट्स के भविष्य को देखते हुए पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया है लेकिन इसी आड़ में पुलिस ने बच्चों से क्वार्टर सप्लाई करा रहे शराब तस्कर को भी बख्श दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला सिविल लाइंस की आदर्श कालोनी का है। यहां रहने वाले एक रेल कर्मी के दो बेटे पास में ही एक स्कूल में पांचवीं और छठी में पढ़ते हैं। दोनों बच्चों की उम्र ग्यारह और तेरह साल है। घटना शनिवार की है। स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों भाई स्कूल बैग कंधों पर टांगकर स्कूल से घर के लिए चले थे।

लेकिन रास्ते में कालोनी का ही एक युवक मिल गया और उसने दोनाें बच्चों को लालच देकर रोक लिया। उसने बच्चों को लालच दिया कि यदि वह उसका एक छोटा सा काम कर देेंगे तो वह उन्हें सौ - सौ रुपये देगा।

बच्चों ने हामी भर दी तो वह दोनों को एक मकान में ले गया और दोनों के स्कूल बैग से किताबें निकालकर उसमें शराब के दस - दस क्वार्टर रख दिए। इस शराब तस्कर ने बच्चों से कहा कि क्वार्टर पीली कोठी पर खड़े एक बाइक सवार व्यक्ति को देने हैं। इसके बदले में वह दोनों को सौ - सौ रुपये देगा।

शराब तस्कर के झांसे में आए बच्चे शराब के क्वार्टर लेकर पीली कोठी को चल दिए। लेकिन पीएसी तिराहे पर पुलिस को रूटीन चेकिंग करता देख बच्चे डर गए। सहमे बच्चों ने वापस भागना शुरू किया तो पुलिस को लगा कि बच्चों का एक्सीडेंट न हो जाए।

पुलिस ने दौड़कर दोनों बच्चों को रोक लिया। पुलिस के पकड़ते ही बच्चे रोने लगे। पुलिस ने दोनों के स्कूल बैग चेक किए तो उसमें शराब के 10-10 क्वार्टर निकले। पुलिस ने दोनों छात्रों के परिजनों को बुला लिया। बच्चाें से पूछा गया तो उन्हाेंने शराब तस्कर की पूरी कहानी पुलिस को बताई।


शराब तस्कर की हरकत को देख पुलिस भी हैरान रह गए। हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया। लेकिन मासूमों को शराब की तस्करी में धकेल रहे शराब तस्कर को भी पुलिस ने इसी की आड़ में बगैर कार्रवाई के छोड़ दिया। हालांकि अब अधिकारी उसके खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed