फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   shut your mouth otherwise mla RIZWAN AND KALLAN see you

मुंह खोला तो विधायक रिजवान और कल्लन कहीं का नहीं छोड़ेंगे..

Tue, 28 Feb 2017 03:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 28 Feb 2017 03:18 AM IST
विज्ञापन
shut your mouth otherwise mla RIZWAN AND KALLAN see you
हाल ही की एक चुनावी सभा में सीएम के साथ विधायक रिजवान का बेटा ओवैस उर्फ कल्लन। - फोटो : फाइल ‌चित्र
कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक हाजी रिजवान का खौफ किस कदर अपने इलाके में है इसका खुलासा पुलिस ने एफआईआर में किया है। 13 फरवरी की रात विधायक के पेट्रोल पंप पर अवैध शराब से लदी होंडा सिटी कार पकड़ी गई।
विज्ञापन


विधायक का हिस्ट्रीशीटर बेटा ओवैस उर्फ कल्लन कार से उतर कर भागा। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। कार पर फर्जी नंबर, फर्जी आरसी व इंश्योरेंस, अवैध शराब, जिंदा कारतूस, समाजवादी पार्टी की चुनाव प्रचार सामग्री बरामद हुई।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने जब पब्लिक से गवाही में मदद के लिए कहा तो जवाब मिला, ...हमने मुंह खोला तो विधायक रिजवान और उनका बेटा कल्लन हमें कहीं का नहीं छोड़ेगा। इस मामले में खुलासा हुआ है कि होंडा सिटी कार दिल्ली से चोरी की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रचार के दौरान कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में वोटरों को लुभाने के लिए शराब बांटने की चर्चाएं तभी से शुरू हो गई थीं जब पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आई पुलिस की सक्रियता भी बढ़ गई।

13 फरवरी को थाना कुंदरकी के प्रभारी प्रेमचंद्र शर्मा को सूचना मिली कि उनके क्षेत्र में कुंदरकी रोड पर सपा विधायक हाजी रिजवान के पेट्रोल पंप एमआर फिलिंग स्टेशन पर खड़ी सिल्वर कलर की होंडा सिटी कार नंबर यूपी21एजैड8055 में शराब लदी है, जो वोटरों को बांटने के लिए लाई गई है।

थाना प्रभारी ने एफआईआर में दर्ज किया है कि छापा मारने से पहले उन्होंने राहगीरों से साथ चलने को कहा लेकिन हाजी रिजवान के पेट्रोल पंप पर छापे की बात सुनते ही लोगों के पसीने छूट गए और कोई भी विधायक के खौफ और दहशत के कारण गवाही देने को तैयार नहीं हुआ।

बाद में पुलिस जब पेट्रोल पंप पर पहुंची तो पुलिस के सामने उसी होंडा सिटी कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा विधायक का बेटा ओवैस उर्फ कल्लन निकल कर भाग निकला और कार का गेट बंद कर चाबी भी ले गया।  

पुलिस ने पेट्रोल पंप पर मौजूद सेल्समैन और बरामद में स्थित ढाबे पर मौजूद लोगों से कार की तलाशी में मदद और गवाही के लिए कहा तो उन्होंने भी जवाब दिया कि ‘हम तो विधायक के नौकर हैं।

इसलिए हम गाड़ी की तलाशी में आपकी मदद नहीं कर सकते और न ही हम गवाही देेंगे, क्योंकि ऐसा किया तो हमारी नौकरी खतरे में पड़ जाएगी, विधायक और उनका बेटा हम लोगों कां कहीं का नहीं छोड़ेगा। पंप पर पेट्रोल लेने आए लोग भी डर के कारण मदद को तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed