{"_id":"57ca6ae34f1c1bd2352cbb1c","slug":"shot-woman-dead-in-chajlait","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेआम गोली मारकर महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेआम गोली मारकर महिला की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छजलैट थाने से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े एक महिला की गोली मारकर कर दी। जबकि महिला के भतीजे को भी गोली मारी गई है। उसकी हालत गंभीर है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर हत्यारे हथियार लहराते हुए फरार हो गए। महिला का पति हत्या के मामले में जेल में बंद है। गुस्साएं परिजनों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। घटना में पुलिस ने चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का सामने आ रहा है।
छजलैट थानाक्षत्र के रम्पुरा निवासी ऊषा देवी (42) ओमप्रकाश शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे अपने सगे भतीजे अनिल पुत्र जसपाल और देवरानी यशोदा के साथ खेतों से चारा लेने के लिए जा रही थी। ऊषा और अनिल बैलगाड़ी पर बैठे थे जबकि यशोदा कुछ दूरी पर पैदल थी। जब यह मुरादाबाद हाईवे पर छजलैट थाने से करीब 75 मीटर आगे पहुंचे। इसी बीच बैलगाड़ी के आगे आकर एक बाइक रुकी। जिस पर तीन बदमाश सवार थे।
बाइक सवारों ने तमंचे से दो फायर किए। एक गोली अनिल के दाहिने हाथ में और दूसरी गोली ऊषा के सीने में लगी। दोनों बैलगाड़ी से नीचे गिर गए। इसके बाद बाइक सवार बदमाश तमंचे लहराते हुए मुरादाबाद की ओर भाग गए। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना के बीस मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक ऊषादेवी दम तोड़ चुकी थी। फिर भी पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दिनदहाड़े सरेआम गोली मारकर हत्या किए जाने से गुस्साए परिजन थाने के सामने रोड पर बैठ गए। थाने के सामने जमकर हंगामा किया। पुलिस को भी खरीखेटी सुनाई। जाम लगाने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने उन्हें जैसे तैसे रोड से हटाया। महिलाओं ने थाने में भी हंगामा किया। इस मामले में गांव के ही संजीव पुत्र ओमप्रकाश, प्रियांक, मोहित पुत्रगण ब्रह्मपाल सिंह तथा इनके बहनोई कपिल पुत्र सतपाल सिंह निवासी शेरपुर एतमादपुर छजलैट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन महिला की लाश लेकर थाने पर पहुंच गए। उन्होंने फिर हंगामा किया और अंतिम संस्कार में शामिल होनेे के लिए जेल में बंद पति को पैरोल पर रिहा कराने की मांग की।