फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ruma ka thaa gangun me mila shav

गजरौला की रूमा का था गांगन में मिला शव

Fri, 01 Dec 2017 12:46 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ruma ka thaa gangun me mila shav
crime scene - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र में एनएच-24 किनारे गांगन नदी में मंगलवार सुबह मिला शव गजरौला की रहने वाली 22 साल की रूमा का था। गुरुवार को मुरादाबाद पहुंचे परिजनों का आरोप है कि रूमा का पति दूसरी शादी करना चाहता है। इसलिए उसने ही इलाज के बहाने घर से लाकर  हत्या की है।

गजरौला के काकाठेर गांव में रहने वाले दो सगे भाई अरविंद, प्रिंस अपने ताऊ हरि सिंह के साथ बृहस्पतिवार को कटघर थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि अखबार में छपी खबर के जरिए उन्हें पता चला है कि गांगन नदी में मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिला है, जिसके हाथ पर अंग्रेजी में रूमा और ओम का निशान बना है।
विज्ञापन


अरविंद ने बताया कि उनकी बहन का नाम रूमा है, वह लापता है। उसके हाथ पर भी अंग्रेजी में रूमा लिखा है। ओम का निशान भी बना है। उन्होंने शव दिखाने की मांग पुलिस से की। सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि अरविंद, प्रिंस को पुलिस के साथ पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया तो उन्होंने शव की पहचान बहन रूमा के रूप में की। शव देखते ही वह रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उन्हें पोस्टमार्टम हाउस से कटघर थाने ले गई। अरविंद ने बताया कि उनकी बहन रूमा ने दो साल पहले ही गांव में रहने वाले विनोद से उनकी रजामंदी के बगैर कोर्ट मैरिज की थी। विनोद गैर बिरादरी का है। शादी के बाद विनोद और रूमा गजरौला में ही किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। परिजनों का आरोप है कि विनोद ने ही अन्य लोगों के साथ मिलकर रूमा की हत्या की है।

पड़ोसी पुलिसकर्मी की जागरूकता से हुई शव की शिनाख्त अरविंद ने बताया कि बुधवार को एक युवक सादे कपड़ों में उनके गांव में रूमा के बारे में जानकारी करने आया। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए ग्रामीणों को बताया कि वह जिस मकान में किराए पर रहता है, उसी मकान में ही रूमा भी किराए पर पति के साथ रहती थी।

रूमा और उसका पति दो दिन से लापता हैं। पुलिसकर्मी ने बताया की उसने अखबार में खबर पढ़ी है, जिसमें एक महिला का शव गांगन नदी में मिलने की जानकारी हुई है। महिला के हाथ पर रूमा लिखा है और ओम का निशान भी बना है।

इस वजह से उसे रूमा की चिंता हुई तो वह जानकारी करने आया। मायके वालों ने रूमा के बारे में जानकारी होने से इंकार किया तो पुलिसकर्मी गांव में ही रहने वाले विनोद के ममेरे भाई अरुण और मौसी फूला के घर गया तो उन्होंने बताया कि रूमा के गर्भवती होने के कारण विनोद ने एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराने की जानकारी दी है।

हालांकि अस्पताल के बारे में उन्होंने जानकारी होने से इंकार किया। इसके बाद विनोद की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला तो परिजन बुधवार शाम को कटघर थाने रूमा के शव की पहचान करने पहुंचे।


‘परिजनों की शिकायत पर आरोपी विनोद के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव नदी में फेंके जाने के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी तीन दिन से घर से भागा हुआ है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा’
- सुदेश गुप्ता, सीओ कटघर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed