फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rapist central school teacher jailed

सलाखों के पीछे पहुंचा केंद्रीय विद्यालय का शिक्षक

Sun, 14 Aug 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 14 Aug 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
rapist central school teacher jailed
अपराध - फोटो : demo
 महिला से बलात्कार और उसका अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देने के आरोपी केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक एनपी सिंह गंगवार को पुलिस ने शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार रात केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक एनपी सिंह के खिलाफ कटघर थाने में केस दर्ज कराया था। महिला ने बताया था कि उसके बच्चे रेलवे हरथला कालोनी स्थित केंद्रीय विद्यालय में पढ़ते हैं।
विज्ञापन


वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने जाती थी। तब उसकी मुलाकात शिक्षक एनपी सिंह गंगवार से हो गई थी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी शिक्षक ने उसे झांसे में लेकर उसके साथ बलात्कार किया था। शिक्षक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया था। जिसे वह इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी शिक्षक ने बताया कि महिला ने झूठे आरोप लगाकर फंसाया है। एनपी सिंह पीलीभीत के बीसलपुर थानाक्षेत्र के ऊमा गांव का रहने वाला है। लेकिन लंबे समय से इसका परिवार बरेली में रह रहा है, जबकि वह रेलवे हरथला कालोनी में रहता है। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed