फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rape with hariyana's judo player

शादी का झांसा देकर जूडो खिलाड़ी से बलात्कार

Sat, 30 Jan 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sat, 30 Jan 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
rape with hariyana's judo player
हरियाणा में हिसार की रहने वाली एक महिला जूडो खिलाड़ी भोजपुर के एक टाइल्स कारीगर के प्यार में छली गई। टाइल्स मिस्त्री ने शादी का झांसा देकर कई महीने तक महिला खिलाड़ी का शारीरिक शोषण किया। हरियाणा में महिला खिलाड़ी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहा और बतौर बीवी उसे अपने गांव लाकर घर में भी रखा।
विज्ञापन



लेकिन जब औपचारिक शादी की बात आई तो टाइल्स मिस्त्री ने महिला खिलाड़ी के सामने शर्त रख दी कि उसे धर्म बदलना होगा। जूडो खिलाड़ी ने धर्म बदलने से इंकार किया तो मिस्त्री ने उसे घर से निकाल दिया। महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई। जिसके बाद आरोपी को केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




हिसार में टाइल्स का करने गया भोजपुर के गांव हटहट का रिजवान अली जूडो खिलाड़ी को जाल में फंसाने के बाद उसके घर में ही लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा था। इस बीच उसने अलग - अलग बहानों से महिला खिलाड़ी से दस लाख रुपये भी हड़प लिए। इस दौरान वह जूडो खिलाड़ी को कई बार अपने घर हटहट भी लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला यहां लंबे वक्त तक उसके साथ बतौर बीवी रही। लेकिन जब महिला खिलाड़ी ने शादी के लिए दबाव बनाया तो रिजवान अली ने दो टूक कहा कि उसे धर्म बदलकर मुस्लिम धर्म अपनाना होगा। इसके बाद ही वह उससे शादी करेगा। जूडो खिलाड़ी का आरोप है कि उसने धर्म बदलने इंकार किया तो रिजवान ने उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। उसके भाई सुलेमान ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की।


जबकि आरोपी के पिता मुबारक अली, मां नूर जहां, बहन नाररून और एक अन्य आरोपी समीर ने भी गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। जूडो खिलाड़ी गुरुवार को एसएसपी नितिन तिवारी के सामने पेश हुई और साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए पूरी कहानी बताई। उसने रिजवान व उसके भाई की ओर से भेजे गए अश्लील मैसेज भी दिखाए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिजवान, मुबारक, नूर जहां, सुलेमान, नाजरून, मुबारक अली और समीर के खिलाफ रेप, छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में केस दर्ज करके रिजवान अली को गिरफ्तार कर लिया है।




कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

हरियाणा में हिसार जिले की रहने वाली चालीस वर्षीय महिला जूडो खिलाड़ी के पति की मौत हो चुकी है। कोई बच्चा नहीं है लिहाजा हिसार में वह अपने घर में अकेली रहती है। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव हटहट निवासी रिजवान अली पुत्र मुबारक अली टाइल्स और मार्बल्स लगाने का कार्य करता है। रिजवान हिसार के एक कस्बे में ठेके पर टाइल्स लगाने गया था। वहां उसने पड़ोस में रहने वाली महिला जूडो खिलाड़ी का नंबर किसी तरह हासिल कर लिया। महिला घर में अकेली रहती थी लिहाजा उसने उसे मैसेज भेजने शुरू किए और धीरे - धीरे उसे अपने जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed