फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   railway socked from terrorist threat

ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप

Mon, 10 Aug 2015 08:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Mon, 10 Aug 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस और कांवड़ मेला नजदीक आने के साथ ही ट्रेनों में धमाके करने की धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं। रविवार को ट्रेनाें को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों को दिल्ली कंट्रोल रूम से आनन-फानन में मैसेज जारी कर दिया गया। इसके बाद स्टेशनों पर ट्रेनें खंगाली गईं।
विज्ञापन



रविवार देर शाम दिल्ली कंट्रोल रूम से मैसेज जारी किया गया। बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर ट्रेन को बम से उड़ाने की जानकारी मिली है। जिसमें विशेष रूप से उत्तर भारत में किसी भी ट्रेन को निशाना बनाया जा सकता है। इस प्रकार की किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए एहतियात बरती जाए।
विज्ञापन



इसके बाद स्टेशनों पर ट्रेनों में तलाशी शुरू की गई। मुरादाबाद स्टेशन पर भी डाग स्क्वाड के साथ ट्रेनों को चेक किया गया। फिलहाल, कहीं से आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी गई है। स्टेशन पर लगे क्लोज सर्किट कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed