फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police not caught rapist

हाथ नहीं आया मासूम बच्ची से दरिंदगी करने वाला

Sat, 23 Jan 2016 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sat, 23 Jan 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
police not caught rapist
छह साल की बच्ची को अगवा करके उसके साथ दरिंदगी करने वाला वारदात के 48 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। हालांकि इस सनसनीखेज घटना के खुलासे को पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। कप्तान नितिन तिवारी खुद पूरे आपरेशन की मानीटरिंग कर रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित एलकेजी छात्रा के आसपास की बस्ती में रहने वाले करीब 15 नशेड़ियों को उठाया है।
विज्ञापन




मासूम छात्रा ने पुलिस अधिकारियों को दरिंदे का हुलिया बता दिया है। जिसके आधार पर पुलिस बहुत जल्द उसे दबोच लेने का दावा कर रही है। मझोला थाना क्षेत्र के मोहल्ला नारायणपुर मानपुर से बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे छह साल की एक बच्ची को अगवा कर लिया गया था।
विज्ञापन




वारदात के समय बच्ची अपने भाई के साथ घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी। अगवा करने वाले युवक ने बच्ची को जंगल में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की थी और फिर उसे लावारिस हालत में ट्रांसपोर्ट नगर में छोड़ गया था। खून से लथपथ बच्ची को ट्रांसपोर्ट नगर में लावारिस हालत में घूमता देख किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार रात को ही मझोला पुलिस ने बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया था। लेकिन गुरुवार सुबह तक मझोला पुलिस घटना को छुपाए रही थी। पब्लिक के किसी व्यक्ति ने फोन करके एसएसपी नितिन तिवारी को घटना की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई थी और बच्ची के पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ रेप व पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था।




मामला एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का है लिहाजा एसएसपी ने खुद मानीटरिंग शुरू कर दी है। पुलिस ने नारायणपुर मानपुर और ट्रांसपोर्ट नगर में पूरी रात छापामारी करके करीब पंद्रह लोगों को उठाया। इन सभी के साथ सख्ती से पूछताछ की गई। इनमें ज्यादातर सड़क पर आवारा की तरह घूमने वाले नशेड़ी हैं। पूछताछ के बाद इनमें से कुछ को पुलिस ने छोड़ दिया है जबकि बाकी से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed