{"_id":"3b7fac5ad9cff9e5f0f66cd62f747186","slug":"police-cancelled-marrige-of-minor-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप चुके थे कार्ड, रुकवाई नाबालिग की शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छप चुके थे कार्ड, रुकवाई नाबालिग की शादी
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Mon, 01 Jun 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस के हरथला में अभी तक गुड्डा-गुड़िया की शादी का खेल खेल रही 13 साल की लड़की को दुल्हन बना दिया। जिंदगी की सच्चाई से नावाकिफ गुड़िया के ब्याह की जानकारी मिलते ही बाल कल्याण समिति ने पुलिस भेजकर शादी रुकवा दी। दुल्हन और दूल्हा दोनों को हरथला चौकी में बुलवा लिया।
हल्दी लगाए और हाथों पर मेहंदी सजाए सकुचाती इस गुड़िया को बाल कल्याण समिति ने नारी निकेतन भिजवा दिया। दूल्हे को भी वापस भेज दिया। दोनों के घरों में इकट्ठा हुए मेहमान वापस चले गए। नाबालिग की शादी कराने पर उसके मां-बाप को 60 हजार और दूल्हे को एक लाख रुपये की एफडी लड़की के नाम बनाने का आदेश समिति ने कर दिया। लड़की के बालिग होने पर एफडी की रकम उसे मिलेगी।
दूसरी ओर दुल्हन और दूल्हे के घर में छाया खुशी का माहौल शांत हो गया। हरथला के अंबेडकर नगर में एक लड़की की शादी की तैयारी धूमधाम से चल रही थी। रविवार को उससे फेरे लेने के लिए दूल्हा आने वाले था। शनिवार देर रात बाल कल्याण समिति को जानकारी मिली कि लड़की की उम्र 13 साल है। समिति के आदेश पर चाइल्ड लाइन ने रविवार सुबह सिविल लाइंस पुलिस को इस शादी को रुकवाने को कहा।
विज्ञापन
हरथला चौकी पुलिस ने आदर्श कालोनी और अंबेडकर नगर में सिपाही भेजकर दूल्हा और दुल्हन को चौकी बुलवा लिया। चौकी पहुंचे चाइल्ड लाइन के पदाधिकारी दोनों को डिप्टी गंज स्थित कार्यालय ले गए। कांउसलिंग के बाद लड़की को नारी निकेतन भेज दिया गया और दूल्हे को उसके घर वापस भेज दिया।
इस मामले में समिति ने दूल्हे पर नाबालिग से शादी की कोशिश करने पर दंड लगाने एक लाख रुपये की एफडी लड़की के नाम बनाने के आदेश कर दिए। साथ ही लड़की के माता-पिता को भी लड़की के नाम पर 60 हजार की एफडी बनाने के आदेश दिए। समिति के अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता ने लड़की की वास्तविक उम्र का पता करने को उसका मेडिकल कराने के आदेश कर दिए। समिति इस मामले की 3 जून को सुनवाई भी करेगी।