फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   OLX par bechte thhe chori ka mobile

ओएलएक्स पर बेचते थे लूटे गए मोबाइल, दो गिरफ्तार

Fri, 08 Dec 2017 12:35 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
OLX par bechte thhe chori ka mobile
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कटघर पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मोबाइल लूट के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नौ मोबाइल, पंद्रह सौ रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों का तीसरा साथी भागा हुआ है। पुलिस का दावा है कि लूटे गए मोबाइलों को आरोपी शॉपिंग साइट ओएलएक्स के जरिए बेचते थे।

एसएचओ सिविल लाइन अजय गौतम ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी अमीर हम्जा, साहबे आलम निवासी असालतपुरा थाना गलशहीद हैं। दोनों आरोपी फर्म में नौकरी करने का काम भी करते हैं। आरोपियों का तीसरा साथ मुस्लमीन भागा हुआ है।
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि पांच दिसंबर की रात आरोपियों ने सिविल लाइन, कटघर, नागफनी, जीआरपी क्षेत्र में मोबाइल लूट की सात वारदातों को अंजाम दिया है। इस दौरान एक व्यक्ति ने आरोपियों की बाइक का नंबर नोट कर लिया था। बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों को ट्रेस कर बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि उनका तीसरा साथी मुस्लमीन इंटरनेट की जानकारी रखता है, वह लूट के  मोबाइलों को ओएलएक्स के जरिए बेचने का काम करता है।

आधी से भी कम कीमत में बेच देते हैं मोबाइलआरोपियों ने पुलिस हिरासत में बताया कि वह मोबाइल लूट की वारदात के बाद इंटरनेट के जरिए ही लूटे गए मोबाइल की कीमत की जानकारी करते हैं, इसके बाद उसको आधी कीमत में बेचने के लिए शॉपिंग साइट ओएलएक्स पर जानकारी देते हैं।


कम कीमत में मोबाइल लेने के लिए ग्राहक आसानी से तैयार हो जाते हैं। एसएचओ का कहना है कि आरोपी पूर्व में दो मोबाइल ओएलएक्स के जरिए बेच भी चुके हैं। मोबाइल खरीददार से दावा करते हैं कि मोबाइल का बिल खो जाने के कारण वह सस्ते दाम पर मोबाइल बेच रहे हैं, जिस चक्कर में ग्राहक उनसे मोबाइल बिल नहीं लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed