फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad in katghar man found hanging in suspicious condition

मुरादाबाद: कटघर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Mon, 03 Jan 2022 02:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 03 Jan 2022 02:12 PM IST
सार

विजयपाल की पत्नी सुमन ने पुलिस को बताया कि देर रात करीब 3:30 बजे बह जागी तो उसने देखा कि विजयपाल अपने बेड पर मौजूद नहीं था। इसी दौरान सुमन ने अपने कमरे से बाहर निकल कर देखा तो टीनशेड में विजयपाल का शव गमछे के सहारे फंदे से लटका हुआ था।

विज्ञापन
Moradabad in katghar man found hanging in suspicious condition
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के पीतल बस्ती में रविवार देर रात एक युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूल रूप से सीतापुर निवासी विजयपाल अपनी पत्नी सुमन और बेटी महक के साथ कटघर थाना क्षेत्र के पीतल बस्ती निवासी चंद्रपाल के मकान में किराए पर रहता था। वह फार्म में पॉलिश का काम करता था। बताया जा रहा है कि नोएडा में रहने वाला उसका भाई भाई कुलदीप 3 दिन पहले ही उसके घर आया था।
विज्ञापन


रविवार को फार्म की छुट्टी होने के कारण विजय पाल भी घर पर ही मौजूद था।बताया जा रहा है कि रविवार रात दोनों भाइयों ने साथ में बैठकर शराब पी और खाना खाने के बाद कुलदीप अपने बहनोई इंद्रजीत के घर सोने चला गया था। इसके बाद विजयपाल भी अपने परिवार के साथ सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में पत्नी जागी तो पति को न पाकर हुई परेशान
विजयपाल की पत्नी सुमन ने पुलिस को बताया कि देर रात करीब 3:30 बजे बह जागी तो उसने देखा कि विजयपाल अपने बेड पर मौजूद नहीं था। इसी दौरान सुमन ने अपने कमरे से बाहर निकल कर देखा तो टीनशेड में विजयपाल का शव गमछे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद सुमन अपने नंदोई इंद्रजीत के घर गई और उसने विजयपाल के फंदे पर लटके होने की जानकारी दी। कुछ ही देर में इंद्रजीत और कुलदीप समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।


पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कुलदीप ने बताया कि उसके भाई के घुटने फर्श पर टिके हुए थे।कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम बुलवाकर मौके पर जांच पड़ताल करवाई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि विजयपाल की मौत किस तरह हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed