फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   man murdered in illeagal relation

शादीशुदा पड़ोसन से अफेयर में हुआ कत्ल

Sun, 26 Jul 2015 07:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 26 Jul 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
मझोला के गांव डिडौरी में शुक्रवार को आधी रात घर के बाहर सोए विकलांग युवक श्रवण शर्मा की हत्या अवैध संबंधों की ही परिणति थी। हालांकि हत्या के तुरंत बाद ही कत्ल की वजह के रूप में अवैध संबंधों की बात सामने आई थी लेकिन अब यह बात पूरी तरह साफ हो चुकी है कि कत्ल की एकमात्र वजह मकतूल के अवैध संबंध थे।
विज्ञापन



पुलिस खुलासे के बेहद करीब पहुंच चुकी है। दरअसल श्रवण का अपनी एक शादीशुदा पड़ोसन से अफेयर था, यह बात महिला के पति पर भी जाहिर हो चुकी थी। आधी रात के बाद पुलिस के हाथ कातिल के गिरेबंा तक पहुंच चुके थे। मझोला थाना क्षेत्र के गांव डिडौरी में शुक्रवार को रात करीब बारह बजे घर के बाहर सोए विकलांग श्रवण कुमार शर्मा (35) पुत्र मुंशीराम शर्मा पर किसी ने धारदार हथियार से हमला बोलकर उसे लहूलुहान कर दिया था।
विज्ञापन



रात में करीब दो बजे श्रवण ने इलाज के दौरान कॉसमॉस अस्पताल में दम तोड़ दिया था। उधर, कत्ल की इस घटना में मकतूल श्रवण के भाई हृदेश कुमार शर्मा ने गांव के ही राम सिंह पुत्र चतरू सिंह और उसके बेटे रोहित पर शक जताते हुए मझोला थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस प्राथमिक पड़ताल के बाद इस नतीजे पर पहुंची है कि विकलांग श्रवण की हत्या अपनी पत्नी से अवैध संबंधों के चक्कर में पड़ोसी राम सिंह ने ही की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसने तीन माह पहले पत्नी को श्रवण के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा भी हुआ था। दस दिन पहले राम सिंह की पत्नी गांव छोड़ रिश्तेदारी में जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed