{"_id":"57ed7cbc4f1c1b240e573d36","slug":"ll-b-student-hang-in-club","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी के छात्र ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एलएलबी के छात्र ने लगाया फंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 30 Sep 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
rajveer
- फोटो : फाइल चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर मेें एलएलबी फाइनल ईयर के छात्र ने आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के ही हेल्थ क्लब में फंदे पर लटका मिला। छात्र की खुदकुशी करने की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम तख्तपुर हासा गांव निवासी राजवीर सिंह (23) पुत्र इन्दल कश्यप मुरादाबाद की एक यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। गुरुवार सुबह मेें करीब ग्यारह बजे छात्र राजवीर सिंह घर से बाहर निकला था।
कुछ ही देर बाद में परिजनों कोे पता चला कि ग्राम तख्तपुर हासा से सटे ग्राम मोहनपुर में स्थित मलिक हेल्थ क्लब में राजवीर सिंह ने फंदा लगाकर जान दे दी। उस वक्त हेल्थ क्लब में कोई नहीं था।
विज्ञापन
कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और परिजन पहुंचे तो देेेखा कि राजवीर का शव हेल्थ क्लब के एक साइड मेें दो दीवार के बीच लगे लोहे के पाइप पर लटका है। आनन-फानन में राजवीर सिंह के शव को उतारकर पीएचसी लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील शर्मा फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और हेल्थ क्लब के संचालक से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटना स्थल से रस्सी को कब्जे में ले लिया। इसी रस्सी से छात्र ने फंदा लगाया था।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम की तैयारी की तो परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया।