{"_id":"42a747af61f536ad4e49fbb7bcd53148","slug":"girl-missbehaved-in-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमगिरी में छात्रा से घर में घुसकर छेड़छाड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिमगिरी में छात्रा से घर में घुसकर छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Thu, 25 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
हिमगिरी कालोनी में दसवीं की एक छात्रा के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। छात्रा के पिता पर आरोपी का कर्जा है और वह तकादा करने छात्रा के घर गया था। आरोप है कि इसी दौरान उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।
छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने रिपोर्ट से छेड़छाड़ के आरोपों को हटा दिया है। हिमगिरी कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की है कि उसने काजीपुरा निवासी बबलू पुत्र मुंशी अनीस से चार माह पहले बेटी के निकाह के लिए पचास हजार रुपये उधार लिए थे।
अब बबलू पचास हजार की एवज में तीन लाख रुपये की मांग कर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसने किसी तरह पचास हजार रुपये का बंदोबस्त किया और बबलू को बुधवार को रकम देने के लिए घर बुला लिया। लेकिन बबलू तीन लाख की जिद पर अड़ गया। पीड़ित का आरोप है कि तीन लाख नहीं देने पर बबलू ने दसवीं में पढ़ने वाली उसकी बेटी को साथ भेजने की घिनौनी शर्त रख दी।
विज्ञापन
इसके बाद छात्रा का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी धमकी देता हुआ चला गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस बीपी सिंह बालियान ने बताया कि आरोपी बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।