{"_id":"ced72fccaf34c91945a95ca76745234f","slug":"gangrep-with-women-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Wed, 03 Jun 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना डिलारी क्षेत्र में भगतपुर की एक महिला के साथ तमंचे के बल पर गैंग रेप किया गया। पुलिस के कार्रवाई न करने पर मामला कोर्ट में पहुंचा, जिस पर कोर्ट ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर विवेचना करने के आदेश एसओ डिलारी को दिए हैं।
थाना भगतपुर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने न्यायालय में कहा कि वह 19 मई को अपनी ननद थाना डिलारी के गांव काकरखेड़ा के यहां आ रही थी। गांव लालपुर बहराई तक वह टाटा मैजिक से उतरी। वहां से पैदल जा रही थी। तभी उसके गांव के दो लोग बाइक से आए। उसके आगे बाइक लगा दी। उसे पकड़ लिया। उसकी कनपटी पर एक ने तमंचा लगा दिया। जबरन खींचकर उसे ईख के खेत में ले गए।
वहां उन्होंने गोली मारने की धमकी देकर उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। बाद में इसकी जानकारी किसी को भी देने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने किसी तरह अपनी ननद के घर पहुंचकर इसकी जानकारी उसे दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिस पर उसने न्यायालय की शरण ली।