फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gangrape on gunpoint

जेल से छूटी महिला से तमंचे के बल पर गैंगरेप

Fri, 12 May 2017 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 12 May 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
gangrape on gunpoint
gangrape
पति की हत्या के आरोप में जेल गई महिला जमानत पर छूटी तो उसे उसके बच्चों से मिलवाने के बहाने ले जाकर देवर समेत तीन लोगों ने तमंचे के बल पर गैंगरेप किया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो उसने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मझोला पुलिस ने गैगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर आरोपियों के  खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महिला ने बताया कि चार माह पहले उसके  पति की मौत हो गई थी। इस मामले में देवर और ससुराल वालों ने उस पर हत्या का आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन


तीन माह पहले ही वह जेल से छूटी है। महिला के तीन बच्चे हैं जो ससुराल वालों ने अपने पास रख लिए हैं। आरोप है कि गत 26 मार्च को महिला के पास उसका देवर शमीम आया और उसे ई-रिक्शा में बैठाकर बच्चों से मिलवाने के लिए ले जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में मझोला चौराहे पर उसके साथी मोहम्मद असलम और मेंहदी हसन मिल गए। वह दोनों भी रिक्शा पर बैठ गए। आरोप है कि ई-रिक्शा जब डिडौरा गांव से आगे पहुंचा तो आरोपियों ने उसे जंगल की तरफ मोड़ लिया।


जंगल में महिला से तमंचे के बल पर देवर और उसके दोनों साथियों ने महिला से गैंगरेप किया है। एसएचओ मझोला आरके नागर ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed